Advertisement
Meta का नया AI फीचर, अब बच्चों की सुरक्षा पर रखेगा खास नजर, खतरा होने पर माता-पिता को करेगा अलर्ट
Meta: अगर कोई बच्चा मानसिक तनाव में हो और AI से खुद को नुकसान पहुंचाने या आत्महत्या जैसी बातें करने लगे, तो उसकी मदद समय पर कैसे की जाए. इसी चिंता को ध्यान में रखते हुए Meta ने एक नया सेफ्टी फीचर लॉन्च किया है, जिसका मकसद बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को और मजबूत बनाना है.
Advertisement
Meta: आज के दौर में बच्चे पढ़ाई, जानकारी जुटाने और मनोरंजन के लिए AI चैटबॉट का तेजी से इस्तेमाल कर रहे हैं. लेकिन इसके साथ ही एक नई चिंता भी सामने आई है कि अगर कोई बच्चा मानसिक तनाव में हो और AI से खुद को नुकसान पहुंचाने या आत्महत्या जैसी बातें करने लगे, तो उसकी मदद समय पर कैसे की जाए. इसी चिंता को ध्यान में रखते हुए Meta ने एक नया सेफ्टी फीचर लॉन्च किया है, जिसका मकसद बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को और मजबूत बनाना है.
कैसे काम करेगा Meta का नया फीचर?
Meta के मुताबिक, उसका AI सिस्टम उन बातचीत की पहचान करेगा जिनमें कोई किशोर (Teenager) आत्महत्या, खुद को नुकसान पहुंचाने या मानसिक संकट जैसी गंभीर बातें करता है. अगर सिस्टम को ऐसी कोई चैट मिलती है, तो वह उसे तुरंत फ्लैग कर देगा ताकि उस पर आगे कार्रवाई की जा सके.
हालांकि, कंपनी ने साफ किया है कि केवल AI के किसी बातचीत को फ्लैग कर देने से माता-पिता को तुरंत अलर्ट नहीं भेजा जाएगा. ऐसा इसलिए ताकि किसी गलत पहचान या गलतफहमी की वजह से परिवार बेवजह परेशान न हों.
Advertisement
Advertisement
पहले इंसान करेगा जांच, फिर जाएगा अलर्ट
Meta ने बताया कि AI द्वारा फ्लैग की गई हर चैट को सबसे पहले विशेषज्ञों की एक टीम ध्यान से पढ़ेगी और उसकी जांच करेगी. अगर उन्हें लगेगा कि मामला वास्तव में गंभीर है और बच्चे की सुरक्षा को खतरा हो सकता है, तभी माता-पिता को नोटिफिकेशन भेजा जाएगा.
कंपनी का कहना है कि इस पूरी प्रक्रिया में काफी सावधानी बरती जाएगी, क्योंकि ऐसे अलर्ट माता-पिता के लिए भावनात्मक रूप से काफी तनावपूर्ण हो सकते हैं. इसलिए किसी भी फैसले से पहले हर मामले की अच्छी तरह जांच की जाएगी.
Advertisement
फिलहाल किन देशों में शुरू हुई सुविधा?
अभी यह नया फीचर अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में उपलब्ध कराया गया है. इसका फायदा वही माता-पिता उठा सकेंगे, जो Instagram के Parental Supervision Tools का इस्तेमाल कर रहे हैं. Meta का कहना है कि साल के आखिर तक इस फीचर को दुनिया के दूसरे देशों में भी शुरू करने की तैयारी की जा रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा परिवार इस सुरक्षा सुविधा का लाभ उठा सकें.
बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम
Advertisement
यह भी पढ़ें
आज के समय में AI बच्चों की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है. ऐसे में उनकी डिजिटल सुरक्षा सुनिश्चित करना भी उतना ही जरूरी है. Meta का यह नया फीचर इसी दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है. अगर कोई बच्चा मानसिक परेशानी से गुजर रहा है, तो समय रहते उसके माता-पिता तक जानकारी पहुंच सकेगी और जरूरत पड़ने पर उसे सही मदद मिल पाएगी. यह फीचर तकनीक के जरिए बच्चों की सुरक्षा और परिवारों की चिंता कम करने की एक नई कोशिश है.