Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

iPhone 18 Pro, Pro Max और Duo की एंट्री, किसकी कितनी कीमत? जानें प्री-ऑर्डर से सेल तक पूरी डिटेल

iPhone 18 Pro: Apple ने अपने Surprise and Shine इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ अपना पहला फोल्डेबल iPhone भी लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस नए फोल्डेबल मॉडल का नाम iPhone Duo रखा है.

Image Source: Greg Joswik/ Twitter/ Screengrab/ Apple Event
Loading Ad...

iPhone 18 Pro: Apple ने अपने Surprise and Shine इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ अपना पहला फोल्डेबल iPhone भी लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस नए फोल्डेबल मॉडल का नाम iPhone Duo रखा है... नए आईफोन को लेकर भारतीय ग्राहकों में भी काफी उत्सुकता है. हालांकि, दोनों प्रो मॉडल्स के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, जबकि फोल्डेबल iPhone Duo खरीदने के लिए ग्राहकों को अक्टूबर तक रुकना होगा. अगर आप भी नया iPhone खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो इसकी कीमत, प्री-ऑर्डर और सेल की पूरी जानकारी जान लीजिए...

iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत कितनी है?

भारत में iPhone 18 Pro के 256GB मॉडल की शुरुआती कीमत ₹1,64,900 रखी गई है. वहीं, बड़े डिस्प्ले वाले iPhone 18 Pro Max के 256GB वेरिएंट के लिए ₹1,79,900 खर्च करने होंगे. दोनों मॉडल्स को Burgundy, Glacier, Silver और Black जैसे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. यानी अगर आप Apple के नए Pro मॉडल को खरीदना चाहते हैं, तो इस बार भी आपको प्रीमियम कीमत चुकानी होगी.

Loading Ad...

कब से कर सकेंगे iPhone 18 Pro की बुकिंग?

Apple ने भारत को उन चुनिंदा देशों में शामिल किया है, जहां iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री शुरुआती दौर में ही शुरू होगी. दोनों फोन के लिए प्री-ऑर्डर 12 सितंबर को शाम 5:30 बजे से शुरू होंगे. इसके बाद 18 सितंबर से इनकी बिक्री और डिलीवरी शुरू हो जाएगी. यानी प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को फोन के लिए ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

Loading Ad...

पुराना फोन फेंकने की भूल से भी न करें गलती! Google Store पर मिलेगी तगड़ी कीमत

iPhone Duo है Apple का सबसे महंगा iPhone

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo कीमत के मामले में कंपनी के बाकी आईफोन से काफी आगे निकल गया है. इसकी 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की शुरुआती कीमत ₹2,99,900 है. वहीं 512GB मॉडल की कीमत ₹3,24,900, 1TB वेरिएंट की कीमत ₹3,74,900 और सबसे ज्यादा स्टोरेज वाले 2TB मॉडल की कीमत ₹4,49,900 रखी गई है. इसे Star White और Night Sky कलर में खरीदा जा सकेगा.

Loading Ad...

iPhone Duo के लिए अक्टूबर तक करना होगा इंतजार

iPhone Duo की लॉन्च टाइमलाइन iPhone 18 Pro सीरीज से अलग रखी गई है. फोल्डेबल iPhone के लिए प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे शुरू होंगे, जबकि इसकी बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी. यानी जो लोग Apple का पहला फोल्डेबल iPhone अपने हाथ में लेने का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें अभी थोड़ा और सब्र करना होगा.

Loading Ad...

खरीदार पर मिलेंगे कई ऑफर

Apple के ऑनलाइन स्टोर से iPhone Duo खरीदने वाले ग्राहकों को ट्रेड-इन क्रेडिट, चुनिंदा बैंक ऑफर और छह महीने की No-Cost EMI जैसे विकल्प भी मिलेंगे.  नए लाइनअप में iPhone 18 Pro सीरीज उन ग्राहकों के लिए है जो जल्द नया iPhone लेना चाहते हैं, जबकि iPhone Duo उन लोगों के लिए खास है जो Apple का नया फोल्डेबल एक्सपीरियंस सबसे पहले लेना चाहते हैं.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...