Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

पुराना फोन फेंकने की भूल से भी न करें गलती! Google Store पर मिलेगी तगड़ी कीमत

SmartPhones: कई बार पुराना फोन हमारे लिए भले ही काम का न रहे, लेकिन उसकी बाजार में कुछ वैल्यू जरूर बची होती है. ऐस में आप उस फोन से छुटकारा पाने के साथ-साथ कुछ पैसे बचा सकते हैं. Google Store पर मिलने वाली Trade-In सुविधा इसी काम आती है.

Image Source: Canva (Representative Image)
Loading Ad...

Old SmartPhone: अगर आपके घर में कोई पुराना स्मार्टफोन पड़ा है और आपको लगता है कि अब उसकी कोई खास कीमत नहीं रह गई है, तो उसे फेंकने या कबाड़ में देने की जल्दी बिल्कुल न करें. कई बार पुराना फोन हमारे लिए भले ही काम का न रहे, लेकिन उसकी बाजार में कुछ वैल्यू जरूर बची होती है. ऐस में आप उस फोन से छुटकारा पाने के साथ-साथ कुछ पैसे बचा सकते हैं. Google Store पर मिलने वाली Trade-In सुविधा इसी काम आती है. इसके जरिए आप अपने पुराने फोन की कीमत के बदले नया स्मार्टफोन खरीदते समय फायदा उठा सकते हैं.इसलिए नया फोन लेने से पहले अपने पुराने डिवाइस की वैल्यू जरूर चेक कर लेना समझदारी होगी.

पुराने फोन पर मिल सकता है उम्मीद से बेहतर ऑफर

Google Store का Trade-In प्रोग्राम उन लोगों के लिए खासा काम का हो सकता है, जो नया स्मार्टफोन खरीदने वाले हैं. इसमें पुराने फोन की कीमत उसके मॉडल, स्टोरेज और उसकी हालत जैसी कई चीजों को देखकर तयकी जाती है. अच्छी बात यह है कि कुछ पुराने फोन की वैल्यू उम्मीद से बेहतर भी निकल सकती है। यानी अगर आपका फोन कई साल पुराना है, तो इसका मतलब यह नहीं कि वह पूरी तरह बेकार हो गया है. अगर वह अच्छी स्थिति में है और ठीक से काम करता है, तो आपको उसकी अच्छी कीमत मिल सकती है. इस तरह पुराना फोन घर में पड़े रहने के बजाय नए फोन का खर्च कम करने में मदद कर सकता है.

Loading Ad...

₹2 लाख का Foldable iPhone, फिर भी नहीं मिलेगा Pro Max जैसा कैमरा! जानें क्या-क्या होगा गायब

Loading Ad...

ऐसे काम करता है Google Store Trade-In

इस सुविधा का इस्तेमाल करना आम तौर पर आसान होता है.cजब आप नया फोन खरीदने के लिए जाते हैं, तो आपको अपने पुराने डिवाइस की जानकारी देनी होती है. इसमें फोन का मॉडल, स्टोरेज और उसकी कंडीशन जैसी जानकारी शामिल रहती है. इसके बाद सिस्टम आपको पुराने फोन की अनुमानित Trade-In Value   दिखाता है.अगर आपको ऑफर सही लगता है और आप इसे स्वीकार करते हैं, ेतो पुराने फोन को तय प्रक्रिया के तहत जमा या शिप करना होता है. इसके बाद फोन की वास्तविक स्थिति की जांच की जाती है और जांच के आधार पर अंतिम कीमत तय होती है.

Loading Ad...

फोन की हालत से बदल सकती है कीमत

यहां एक बात समझना बेहद जरूरी है कि पुराने फोन की कीमत केवल उसके मॉडल पर निर्भर नहीं करती. उसकी हालत भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है. अगर फोन की स्क्रीन बुरी तरह टूटी है, बॉडी पर ज्यादा नुकसान है, बटन खराब हैं या चार्जिंग में दिक्कत आती है, तो उसकी कीमत कम हो सकती है.वहीं साफ-सुथरा और सही तरीके से काम करने वाला फोन बेहतर वैल्यू हासिल कर सकता है। इसलिए Trade-In से पहले फोन की हालत को अच्छी तरह जांच लेना चाहिए.

फोन देने से पहले अपनी निजी जानकारी बचाएं

Loading Ad...

पुराना फोन किसी को देने या Trade-In करने से पहले अपनी निजी जानकारी को सुरक्षित करना सबसे जरूरी है. फोन में मौजूद फोटो, वीडियो, कॉन्टैक्ट और जरूरी फाइलो का पहले बैकअप ले लें. इसके बाद Google समेत अपने सभी अकाउंट से साइन आउट करें और ेफोन को फैक्ट्री रीसेट कर दें. साथ ही Trade-In की शर्तों को ध्यान से पढ़ें, क्योंकि ऑनलाइन दिखाई गई अनुमानित कीमत और फोन की जांच के बाद मिलने वाली अंतिम कीमत अलग हो सकती है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...