Advertisement
Apple का धमाका! सिर्फ ₹1700 महीने में मिलेगा iPhone, जानिए कैसे?
Cheapest iPhone: यह नया प्लान खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है जो Apple का प्रीमियम अनुभव तो चाहते हैं, लेकिन एक बार में लाखों रुपये खर्च करके डिवाइस खरीदना उनके लिए आसान नहीं होता.
Advertisement
Cheapest iPhone: एप्पल ने अपने ग्राहकों के लिए एक ऐसा नया प्लान शुरू किया है, जिससे महंगे iPhone, MacBook, iPad और Apple Watch खरीदना पहले से कहीं आसान हो जाएगा. अब हर किसी को इन डिवाइस को खरीदने के लिए एक साथ बड़ी रकम खर्च करने की जरूरत नहीं होगी. कंपनी ने Apple Upgrade Program की शुरुआत की है, जिसके तहत ग्राहक इन डिवाइस को किराए (लीज) पर लेकर इस्तेमाल कर सकेंगे. इसके लिए हर महीने एक तय राशि चुकानी होगी और उसी के बदले ग्राहक अपने पसंदिदा Apple डिवाइस का इस्तेमाल कर पाएंगे. यह नया प्लान खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है जो Apple का प्रीमियम अनुभव तो चाहते हैं, लेकिन एक बार में लाखों रुपये खर्च करके डिवाइस खरीदना उनके लिए आसान नहीं होता..
क्या है Apple Upgrade Program?
Apple का यह नया प्रोग्राम एक फ्लेक्सिबल लीजिंग प्लान है. यानी ग्राहक डिवाइस खरीदने के बजाय उसे तय समय के लिए किराए पर ले सकते हैं. इस दौरान उन्हें हर महीने एक निश्चित राशि का भुगतान करना होगा. इस प्लान के तहत ग्राहक iPhone, iPad, MacBook और Apple Watch जैसे प्रोडक्ट अपने घर ला सकते हैं और सामान्य तरीके से उनका इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे महंगे गैजेट खरीदने का आर्थिक बोझ काफी कम हो जाएगा.
Advertisement
फिलहाल अमेरिका में शुरू हुई सेवा
Advertisement
अभी Apple ने इस सुविधा की शुरुआत केवल अमेरिका में की है. यानी फिलहाल सिर्फ अमेरिकी ग्राहक ही इस प्रोग्राम का लाभ उठा सकेंगे. कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि इसे दूसरे देशों, जैसे भारत, में कब तक शुरू किया जाएगा. Apple का मानना है कि इस प्लान की मदद से उसके प्रोडक्ट उन लोगों तक भी पहुंच पाएंगे जो कीमत ज्यादा होने की वजह से उन्हें खरीद नहीं पाते.
अब सिर्फ पेमेंट नहीं करेगा Google Pay... AI बताएगा कहां उड़ रहे हैं आपके पैसे, कैसे होगी ज्यादा बचत?
Advertisement
अलग-अलग डिवाइस के लिए अलग लीज अवधि
Apple ने हर डिवाइस के लिए अलग-अलग समय की लीज अवधि तय की है.
iPhone और Apple Watch को 12 महीने या 24 महीने के प्लान पर लिया जा सकता है.
iPad और MacBook के लिए 24 महीने और 36 महीने के विकल्प दिए गए हैं.
इससे ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से प्लान चुन सकते हैं.
हर महीने कितना देना होगा किराया?
Advertisement
Apple ने अलग-अलग डिवाइस के लिए शुरुआती मासिक किराया भी तय किया है.
iPhone: 17.99 अमेरिकी डॉलर (करीब ₹1,750 प्रति माह)
Apple Watch: 11.99 अमेरिकी डॉलर (करीब ₹1,150 प्रति माह)
iPad: 11.99 अमेरिकी डॉलर (करीब ₹1,150 प्रति माह)
MacBook: 24.99 अमेरिकी डॉलर (करीब ₹2,400 प्रति माह)
ध्यान रहे कि यह शुरुआती कीमतें हैं. डिवाइस के मॉडल और कॉन्फ़िगरेशन के अनुसार मासिक किराया अधिक भी हो सकता है.
डिवाइस लेने से पहले पूरी करनी होगी प्रक्रिया
Apple ने इस प्रोग्राम के लिए Carlson नाम की कंपनी के साथ साझेदारी की है. यदि कोई ग्राहक डिवाइस को लीज पर लेना चाहता है, तो उसे पहले कंपनी की तय प्रक्रिया पूरी करनी होगी. इसके बाद पात्रता के आधार पर उसे डिवाइस उपलब्ध कराया जाएगा.
Advertisement
किन लोगों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है यह प्लान?
यह भी पढ़ें
Apple का यह नया प्लान उन लोगों के लिए काफी उपयोग हो सकता है जो हमेशा नए Apple डिवाइस इस्तेमाल करना चाहते हैं, लेकिन एक साथ बड़ी रकम खर्च नहीं करना चाहते. छात्र, प्रोफेशनल्स, फ्रीलांसर और ऐसे ग्राहक जिनका बजट सीमित है, वे हर महीने तय राशि देकर Apple के प्रीमियम डिवाइस का इस्तेमाल कर सकेंगे.अगर भविष्य में यह सेवा भारत में भी शुरू होती है, तो बड़ी संख्या में ग्राहकों के लिए iPhone और MacBook का इस्तेमाल करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो सकता है.