Advertisement
₹2 लाख का Foldable iPhone, फिर भी नहीं मिलेगा Pro Max जैसा कैमरा! जानें क्या-क्या होगा गायब
iPhone Foldable iPhone: कंपनी 9 सितंबर के अपने लॉन्च इवेंट में अपना पहला फोल्डेबल (Foldable iPhone) पेश कर सकती है. रिपोर्ट्स में इसे iPhone Ultra नाम दिए जाने की चर्चा है. सबसे ज्यादा चर्चा इसकी कीमत को लेकर है
Advertisement
iPhone Foldable iPhone: Apple अब फोल्डेबल स्मार्टफोन की रेस में उतरने की तैयारी कर रहा है. कंपनी 9 सितंबर के अपने लॉन्च इवेंट में अपना पहला फोल्डेबल (Foldable iPhone) पेश कर सकती है. रिपोर्ट्स में इसे iPhone Ultra नाम दिए जाने की चर्चा है. सबसे ज्यादा चर्चा इसकी कीमत को लेकर है...जो 2,000 डॉलर से ज्यादा हो सकती है. भारत में इसकी कीमत करीब 2 लाख रुपये या इससे भी ऊपर पहुंचने की संभावना है. हालांकि, इसकी आधिकारिक कीमत और फीचर्स का खुलासा लॉन्च के बाद ही होगा.
महंगा iPhone, लेकिन हर फीचर नहीं मिलेगा
दिलचस्प बात यह है कि करीब 2 लाख रुपये की कीमत वाला यह फोल्डेबल iPhone जरूरी नहीं कि Apple का सबसे ज्यादा फीचर्स वाला फोन हो. फोन को पतला और हल्का रखने के लिए कंपनी को कुछ लोकप्रिय फीचर्स से समझौता करना पड़ सकता है. इनमें सबसे बड़ा बदलाव Face ID को लेकर हो सकता है. माना जा रहा है कि फोल्डेबल डिजाइन में Face ID का हार्डवेयर फिट करने के बजाय Apple पावर बटन में Touch ID दे सकता है. यानी इतने महंगे फोन में भी यूजर्स को Face ID की जगह फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल करना पड़ सकता है.
Advertisement
कैमरे में भी हो सकता है समझौता
Advertisement
कैमरा के मामले में भी यह फोन iPhone Pro Max को पीछे छोड़ता नजर नहीं आएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें दो रियर कैमरे दिए जा सकते हैं और अलग Telephoto कैमरा नहीं होगा. इसका सीधा मतलब है कि यूजर्स को Pro मॉडल जैसी बेहतर जूम क्षमता नहीं मिलेगी. ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि क्या ग्राहक सिर्फ फोल्डेबल डिजाइन के लिए इतना ज्यादा पैसा खर्च करना पसंद करेंगे.
Jio ने कर दिया बड़ा धमाका! सालभर चलने वाले प्लान पर 120GB बोनस डेटा फ्री
Advertisement
Action Button और SIM स्लॉट भी हो सकते हैं गायब
फोन को बेहद पतला रखने के लिए Apple अपने पारंपरिक डिजाइन में भी बदलाव कर सकता है. चर्चा है कि इसमें Action Button नहीं मिलेगा. इसके अलावा फिजिकल SIM कार्ड स्लॉट की जगह केवल eSIM का विकल्प दिया जा सकता है. mmWave 5G सपोर्ट को लेकर भी कुछ सीमाएं होने की बात सामने आ रही है.
Samsung के साथ चीन की कंपनियां भी देंगी चुनौती
Advertisement
Apple की एंट्री ऐसे समय में हो रही है जब फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार तेजी से बढ़ रहा है. Samsung पहले से इस सेगमेंट में मजबूत पकड़ रखता है, लेकिन अब Huawei और Xiaomi जैसी चीनी कंपनियां भी लगातार नए प्रयोग कर रही हैं. Huawei ने अपने नए Mate XT2 सीरीज फोल्डेबल फोन पेश किए हैं, जबकि Xiaomi ने भी पतले और हल्के डिजाइन वाला नया फोल्डेबल फोन बाजार में उतारा है.
खास बात यह है कि Xiaomi का फोल्डेबल चीन में 10,999 युआन यानी करीब 1.5 लाख रुपये से शुरू होता है, जबकि Apple के फोल्डेबल iPhone की कीमत 2 लाख रुपये से ऊपर जाने की चर्चा है. ऐसे में Apple के सामने चुनौती सिर्फ बेहतर फोन बनाने की नहीं, बल्कि ग्राहकों को यह समझाने की भी होगी कि उसका महंगा फोल्डेबल iPhone आखिर क्यों खास है. अगर Apple इसमें सफल रहता है, तो कंपनी की एंट्री फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार को नई रफ्तार दे सकती है.
Advertisement
यह भी पढ़ें