×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

बहरामपुर सीट छोड़ने के दावों के बाद ऑन कैमरा आए यूसुफ पठान, गांगुली के बाद खुद बताया सच

दावा किया गया था कि ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान से सांसदी छोड़ने के लिए कहा है, ताकि वे बहरामपुर सीट से चुनाव लड़कर दिल्ली जाएं. इन दावों पर अब यूसुफ पठान का बड़ा बयान आया है.

Author
07 Jun 2026
( Updated: 07 Jun 2026
03:41 PM )
बहरामपुर सीट छोड़ने के दावों के बाद ऑन कैमरा आए यूसुफ पठान, गांगुली के बाद खुद बताया सच
Source- IANS/Qamar Sibtain
Advertisement

ममता बनर्जी के हाथ से बंगाल की सत्ता क्या छीनी एक-एक कर साथियों ने भी हाथ छोड़ दिया. इधर विधायकों ने बगावत कर दी तो उधर सांसदों के टूटने की खबरे हैं. ऐसे में दीदी बैचेन हैं और बताया जा रहा है कि वे दिल्ली आने की तैयारी कर रही हैं. बंगाल के मीडिया संस्थान ने तो दावा किया है कि ममता बनर्जी के बहरामपुर सीट से सांसद बनकर दिल्ली आना चाहती हैं.

इस सीट पर मौजूदा समय में TMC के ही यूसुफ पठान सांसद हैं. दावा किया गया कि ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान से सांसदी छोड़ने के लिए कहा है, इसके लिए सौरव गांगुली को दूत बनाकर उनके पास भेजा है. जिस पर अब सौरव गांगुली के बाद यूसुफ पठान का रिएक्शन दिया है. 

दावों पर यूसुफ पठान ने क्या कहा? 

TMC सांसद यूसुफ पठान ने कहा कि ममता बनर्जी ने कभी भी उनसे लोकसभा सीट छोड़ने के लिए नहीं कहा है. पार्टी के किसी नेता ने भी मुझे ऐसा कोई मैसेज नहीं दिया है. मीडिया में जो खबरें चल रही हैं वह गलत हैं. उन्होंने कहा,  

‘हमारी आखिरी जो मीटिंग हुई थी, उसमें भी ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई. मुझे दुख होता है कि ऐसी कोई भी खबर जो ऑफिशियल नहीं है, उस पर सोशल मीडिया पर बात हो रही है.’ यूसुफ पठान ने इन खबरों को सरासर गलत और निराधार बताया. उन्होंने मीडिया में इस झूठे दावे पर चल रही बहस पर भी सवाल उठाया. जो बिना पुष्टि के हो रही है. 

Advertisement

सौरव गांगुली ने भी किया था खंडन 

इन दावों पर सौरव गांगुली का रिएक्शन भी आया था. ‘दादा’ ने कहा था कि इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है ये आरोप झूठे हैं. वह कभी भी किसी राजनीतिक पार्टी और मामले में संदेशवाहक नहीं बने हैं. सौरव गांगुली ने कहा, 

Advertisement

‘मीडिया को बिना तथ्यों की पुष्टि किए ऐसी खबरें प्रकाशित करने से बचना चाहिए. कभी युसूफ पठान से इस तरह के किसी मुद्दे पर संपर्क नहीं किया. ऐसे में यह सवाल ही नहीं उठता कि उनके किसी संदेश पर सकारात्मक या नकारात्मक प्रतिक्रिया दी हो.’

क्या है मामला? 

दरअसल, 4 जून 2026 को बंगाल के मीडिया संस्थान ने खबर दिखाई थी कि गौरव गांगुली ने ममता बनर्जी की ओर से युसूफ पठान से संपर्क किया था. रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि उन्होंने युसूफ पठान तक यह संदेश पहुंचाया कि वह बहरामपुर लोकसभा सीट से सांसद पद छोड़ दें ताकि ममता बनर्जी वहां से संभावित उपचुनाव लड़ सकें. खबर में यह भी कहा गया था कि युसूफ पठान इस प्रस्ताव के लिए तैयार नहीं हुए थे. 

यह भी पढ़ें- ‘बरहामपुर सीट छोड़ो…’ ममता ने यूसुफ पठान के लिए ‘दादा’ के हाथों भिजवाया संदेश? सौरव गांगुली ने अब दावों का सारा सच बताया

यह भी पढ़ें

अपने बयान में सौरव गांगुली ने मीडिया पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा, अफवाहों और अटकलों के आधार पर खबरें प्रकाशित न करें. उन्होंने कहा कि उनके बारे में लगाए गए आरोपों की सत्यता की जांच किए बिना उन्हें प्रमुखता से प्रकाशित करना दुर्भाग्यपूर्ण है. किसी भी व्यक्ति की प्रतिष्ठा से जुड़े मामलों में तथ्यों की पुष्टि करना पत्रकारिता की मूल जिम्मेदारी है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें