जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

योगी कैबिनेट की बड़ी सौगात, करीब 5,000 घर खरीदारों की सुलझेगी समस्या, LDA पूरी करेगा APL की हाई-टेक टाउनशिप परियोजना

यूपी में करीब 5,000 होमबायर्स की समस्या सुलझने की उम्मीद बढ़ गई है. योगी कैबिनेट से एलडीए द्वारा APL की हाईटेक टाउनशिप परियोजना को पूरी करने की मंजूरी दे दी गई है. फिलहाल 2,912 करोड़ तक की संभावित देनदारी है.

Author
16 Sep 2026
( Updated: 16 Sep 2026
11:57 AM )
योगी कैबिनेट की बड़ी सौगात, करीब 5,000 घर खरीदारों की सुलझेगी समस्या, LDA पूरी करेगा APL की हाई-टेक टाउनशिप परियोजना
Image Source-UPPRD/LDA
Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक में लखनऊ स्थित मेसर्स एपीआईएल की हाईटेक टाउनशिप परियोजना को पूरा किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. इसके तहत हाईटेक टाउनशिप नीति के अंतर्गत दिए गए लाइसेंस के तहत स्वीकृत परियोजना को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) टेकओवर करेगा. इसके बाद परियोजना को पूर्ण करने का प्रस्ताव राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण (एनसीएलटी) के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा.

2,912 करोड़ तक की संभावित देनदारी

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार परियोजना की अधिकतम संभावित देनदारी करीब 2,912 करोड़ रुपये है. हालांकि, वास्तविक देनदारी आईआरपी (इंसॉल्वेंसी रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल) प्रक्रिया के माध्यम से निर्धारित होगी, जिसके भुगतान के लिए आवश्यक धनराशि एलडीए को सीड कैपिटल के रूप में उपलब्ध कराई जाएगी.

5,000 होमबायर्स की समस्या सुलझने की उम्मीद

Advertisement

विशेष सचिव आवास राजेश कुमार राय ने बताया कि परियोजना को सरकारी अभिकरण के माध्यम से पूरा किए जाने से करीब 5,000 होमबायर्स की समस्या का समाधान संभव हो सकेगा. रुकी हुई परियोजना में दोबारा विकास कार्य शुरू कराए जा सकेंगे. हाईटेक टाउनशिप की शेष अवस्थापना सुविधाओं और उपयोगिताओं का विकास भी कराया जा सकेगा. इससे परियोजना को पूर्ण कर सुनियोजित विकास सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें: UP में निर्माण कार्यों में आएगी तेजी, 31 साल पुराने कानून में होगा संसोधन, अभियंताओं के बढ़ेंगे वित्तीय अधिकार, योगी कैबिनेट का फैसला

सरकारी जमीन की होगी सुरक्षा

Advertisement

प्रस्ताव के तहत बंधक भूमि और ग्राम समाज की भूमि को किसी तीसरे पक्ष के पक्ष में विनियमित किए जाने के स्थान पर लखनऊ विकास प्राधिकरण के पक्ष में विनियमित किया जाएगा. इससे शासकीय भूमि की रक्षा होगी. साथ ही, भविष्य में शासकीय विभागों की देनदारियों की प्राप्ति की संभावना भी बेहतर हो सकेगी.

ये भी पढ़ें: PRD जवानों को CM योगी का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज की मिली मंजूरी, 27,794 स्वयंसेवकों को मिलेगा लाभ

रियल एस्टेट और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

Advertisement

यह भी पढ़ें

किसी शासकीय अभिकरण के माध्यम से परियोजना को विकसित किए जाने से होमबायर्स के बीच विश्वास पैदा होगा. परियोजना पूरी होने से रियल एस्टेट क्षेत्र और निर्माण गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा. इससे रोजगार सृजन में वृद्धि होने की भी उम्मीद है. यानी कि योगी सरकार ने घर खरीदारों को बड़ी सौगात दी है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें