जंतर-मंतर पर हाई वोल्टेज ड्रामा! अनशन कर रहे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, थप्पड़ मारने की भी कोशिश, VIDEO
Ink Throw Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके पर एक महिला ने स्याही फेंक दी. घटना के दौरान दीपके अपने समर्थकों और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर रहे थे. तभी महिला अचानक उनके पास पहुंची और उन पर स्याही फेंक दी. मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, महिला ने उन्हें थप्पड़ मारने की भी कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद वॉलंटियर्स ने तुरंत हस्तक्षेप कर उसे रोक लिया. इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है.
Follow Us:
Jantar Mantr Protest: दिल्ली के जंतर -मंतर पर शनिवार को उस समय माहोल अचानक गर्म हो गया, जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके पर एक महिला ने स्याही फेंक दी. घटना के दौरान दीपके अपने समर्थकों और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर रहे थे. तभी महिला अचानक उनके पास पहुंची और उन पर स्याही फेंक दी. मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, महिला ने उन्हें थप्पड़ मारने की भी कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद वॉलंटियर्स ने तुरंत हस्तक्षेप कर उसे रोक लिया. इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला अचानक दीपके के पास पहुंचती दिखाई देती है. घटना के बाद जंतर-मंतर पर कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया.
सुबह से ही जंतर-मंतर पर बना हुआ था तनाव
शनिवार की शुरुआत से ही जंतर-मंतर पर हलचल तेज थी. सुबह दिल्ली पुलिस ने 21 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को मेडिकल जांच और इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया. पुलिस का कहना था कि यह कदम डॉक्टरों की सलाह और अदालत के निर्देशों के अनुसार उठाया गया. सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने के बाद प्रदर्शनकारियों में नाराजगी बढ़ गई. इसी दौरान अभिजीत दीपके ने घोषणा की कि अब वह खुद अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे और आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे.
#WATCH | Delhi: Moment when ink was thrown at the founding president of the Cockroach Janta Party, Abhijeet Dipke, during the protest at Jantar Mantar pic.twitter.com/okqNkjXNC7
— ANI (@ANI) July 18, 2026
स्याही फेंकने के बाद मचा हंगामा
अभिजीत दीपके के अनशन शुरू करने के कुछ ही समय बाद यह घटना हुई. समर्थकों का आरोप है कि महिला ने पहले उन पर स्याही फेंकी और फिर हाथ उठाने की कोशिश की. हालांकि, मौके पर मौजूद स्वयंसेवकों ने तुरंत उसे पकड़ लिया और स्थिति को संभाल लिया.
घटना के बाद प्रदर्शन स्थल पर मौजूद लोगों ने नाराजगी जताई. कुछ देर तक वहां हंगामे जैसी स्थिति बनी रही, लेकिन बाद में माहौल शांत कराया गया.
अब अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं अभिजीत दीपके
सोनम वांगचुक के अस्पताल ले जाए जाने के बाद अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर घोषणा की कि वह तुरंत प्रभाव से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आंदोलन जारी रहेगा और छात्रों के मुद्दों को लेकर उनकी लड़ाई नहीं रुकेगी. फिलहाल जंतर-मंतर पर कई छात्र संगठन और सामाजिक कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में शामिल हैं और अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं.
If you still chose to sit and home and just watch the very Idea of India getting ripped apart, then you too are a “Gaddar” my friend.
— Jatin (@ja3_bajaj) July 18, 2026
Reach Jantar Mantar right away and show that you love this country more than anything else! pic.twitter.com/h72Q6CKLYG
क्या है पूरा आंदोलन?
यह आंदोलन NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहा है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इन घटनाओं ने लाखों छात्रों का भरोसा तोड़ा है, इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए.
दूसरी ओर, दिल्ली पुलिस का कहना है कि सोनम वांगचुक को केवल उनकी बिगड़ती सेहत को देखते हुए अस्पताल पहुंचाया गया है. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की भी अपील की है.
यह भी पढ़ें
सोनम वांगचुक अस्पताल में हैं, जबकि अभिजीत दीपके ने आंदोलन की कमान संभालते हुए भूख हड़ताल शुरू कर दी है. इसी बीच जंतर-मंतर पर हुई स्याही फेंकने की घटना ने पूरे आंदोलन को एक नया मोड़ दे दिया है. अब सभी की नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में आंदोलन और प्रशासन के बीच हालात किस दिशा में आगे बढ़ते हैं.