जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

UPPSC इंजीनियरिंग सेवा का रिजल्ट क्यों अटका? कोर्ट में फंसा मामला, आयोग ने दिया बड़ा अपडेट

UPPSC राज्य अभियांत्रिकी सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2024 का रिजल्ट कानूनी पेच में अटका है. आयोग ने 25 सितंबर 2025 के फैसले के खिलाफ विशेष अपील दाखिल की है और सुनवाई जल्द पूरी होने के बाद परिणाम जारी करने की तैयारी है.

UPPSC इंजीनियरिंग सेवा का रिजल्ट क्यों अटका? कोर्ट में फंसा मामला, आयोग ने दिया बड़ा अपडेट
Image Source: IANS
Advertisement

UPPSC Engineering Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग सम्मिलित राज्य अभियांत्रिकी सेवा (सामान्य/विशेष चयन) (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 का परिणाम जारी करने के लिए प्रयासरत है और इसे लेकर विधिक प्रक्रिया तेज कर दी गई है. आयोग अभ्यर्थियों की चिंताओं के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और परीक्षा परिणाम जल्द से जल्द घोषित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है. आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम को लेकर 42 अभ्यर्थियों की तरफ से दायर याचिका पर  इलाहाबाद उच्च न्यायालय की एकल पीठ द्वारा 25 सितंबर 2025 को दिए गए निर्णय के विरुद्ध विशेष अपील दाखिल की है.

आयोग ने बताई प्राथमिकता 

आयोग का कहना है कि अपील का त्वरित निस्तारण उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. मामले में प्रभावी पैरवी के लिए आयोग द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ताओं को नामित किया गया है. यह मामला 13 अगस्त 2026 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय की दैनिक कार्यसूची में शीर्ष 10 मुकदमों में सूचीबद्ध था, लेकिन उस दिन सुनवाई टल गई थी. आयोग का कहना है कि न्यायालय से मामला निस्तारित होते ही परिणाम घोषित करने की दिशा में आगे की कार्रवाई तेजी से पूरी की जाएगी.

Advertisement

बताते चलें कि आयोग ने कहा है कि मामले के निस्तारण के तुरंत बाद परिणाम जारी करने की प्रक्रिया तेज कर दी जाएगी. आयोग का प्रयास है कि अभ्यर्थियों को जल्द राहत मिले और प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम बिना अनावश्यक देरी के घोषित किया जा सके.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें