×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

काल भी उसका क्या बिगाड़े... जो भक्त हो महाकाल का! शिव भक्ति में लीन तेज प्रताप यादव का नया वीडियो वायरल

तेज प्रताप यादव का एक वीडियो वायरल. हो रहा है जिसमे वो भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं. वीडियो में तेज प्रताप यादव एक मंदिर में शिवलिंग के सामने ध्यान लगा कर बैठे हैं. वीडियो को शेयर करते हुए तेज प्रताप यादव ने लिखा कि अकाल मृत्यु वो मरे जो काम करे चाण्डाल का.. काल भी उसका क्या बिगाड़े.. जो भक्त हो महाकाल का! ना पूछो मुझसे मेरी पहचान मैं तो भस्मधारी हूं. हर हर महादेव...

Author
16 Jun 2025
( Updated: 11 Dec 2025
12:56 AM )
काल भी उसका क्या बिगाड़े... जो भक्त हो महाकाल का! शिव भक्ति में लीन तेज प्रताप यादव का नया वीडियो वायरल
Advertisement

बिहार के पूर्व सीएम और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव कई दिनों से काफी चर्चा में है कुछ दिनों पहले तेज प्रताप यादव का नाम अनुष्का यादव संग जुड़ा जिसके चलते उन्हें परिवार और पार्टी से निकल दिया गया. फिर उसके बाद काशी विश्वनाथ मंदिर में रील बनाने को लेकर वो सुर्खियों में थे. लेकिन अब तेज प्रताप यादव  का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है. जिसमें तेज प्रताप यादव भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं. वीडियो में तेज प्रताप यादव एक मंदिर में शिवलिंग के सामने ध्यान लगा कर बैठे हैं. वीडियो को शेयर करते हुए तेज प्रताप यादव ने लिखा कि अकाल मृत्यु वो मरे जो काम करे चाण्डाल का.. काल भी उसका क्या बिगाड़े.. जो भक्त हो महाकाल का! ना पूछो मुझसे मेरी पहचान मैं तो भस्मधारी हूं. हर हर महादेव...

तेज प्रताप यादव के खिलाफ होगी जाँच

हालांकि ये वीडियो किस मंदिर का है और कहा का है इसकी कोई जानकारी नहीं है. लेकिन काशी विश्वनाथ मंदिर में रील बनाने को लेकर तेज प्रताप यादव के खिलाफ जांच के आदेश दिए है.

Advertisement

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विश्व भूषण मिश्र ने कहा कि वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि की जाएगी और यदि इसमें नियमों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित एजेंसियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

सीईओ ने कहा, “श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा हमारी प्राथमिकता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो से कई श्रद्धालुओं ने आपत्ति जताई है. जांच के बाद जो भी जिम्मेदार पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी.”

12 जून को वाराणसी पहुंचे थे तेज प्रताप यादव

बता दें कि तेज प्रताप यादव 12 जून को वाराणसी पहुंचे थे और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए. इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर के भीतर एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जो करीब 52 सेकंड का है. अगले दिन यह वीडियो उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर साझा किया. वीडियो में तेज प्रताप मंदिर के उस संवेदनशील क्षेत्र में नजर आ रहे हैं, जहां मोबाइल फोन और कैमरा उपयोग करने पर स्पष्ट रूप से सख्त प्रतिबंध लागू है.

Advertisement

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें