Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

मंत्री निशांत का स्वागत पड़ा भारी... JDU नेता की 7 लाख की सोने चेन भीड़ में गायब, पुलिस खंगाल रही CCTV

मुजफ्फरपुर के सकरी चौक पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के स्वागत के दौरान JDU नेता राजेश मंडल की करीब 7 लाख रुपये की सोने की चेन गायब हो गई. भीड़ और धक्का-मुक्की के बीच हुई घटना की पुलिस जांच कर रही है.

Image Source: IANS
Loading Ad...

बिहार के मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के स्वागत कार्यक्रम के दौरान चोरी की एक घटना ने सबका ध्यान खींच लिया है. तुर्की थाना क्षेत्र के सकरी चौक पर मंत्री के स्वागत के लिए जुटी भीड़ के बीच JDU नेता राजेश मंडल के गले से करीब 7 लाख रुपये कीमत की सोने की चेन गायब हो गई. घटना सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है. वहीं, पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

दरअसल, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के मुजफ्फरपुर पहुंचने की सूचना के बाद सकरी चौक पर उनके स्वागत की तैयारी की गई थी. मंत्री का काफिला जैसे ही वहां पहुंचा, बड़ी संख्या में JDU कार्यकर्ता, स्थानीय नेता और समर्थक जमा हो गए. स्वागत को लेकर लोगों में काफी उत्साह था और इसी दौरान भीड़ बढ़ती चली गई. स्थिति ऐसी हो गई कि नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की तक होने लगी. आजतक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसी भीड़ में JDU नेता राजेश मंडल भी मौजूद थे. वह मंत्री को माला पहनाने के लिए आगे बढ़े थे. बताया जा रहा है कि इसी दौरान कई लोग उनके बेहद करीब आ गए. स्वागत कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब राजेश मंडल ने अपने गले पर हाथ लगाया, तो उनके होश उड़ गए. सोने की चेन वहां मौजूद नहीं थी. उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन चेन का कोई पता नहीं चला.

करीब 7 लाख रुपये की है सोने की चेन

Loading Ad...

राजेश मंडल ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि गायब हुई सोने की चेन की कीमत करीब 7 लाख रुपये है. उन्होंने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि स्वागत कार्यक्रम के दौरान वह पूरी तरह भीड़ से घिरे हुए थे. मंत्री को माला पहनाने के दौरान उनके आसपास कई लोग मौजूद थे और उसी समय चेन गायब होने की आशंका है. हालांकि, फिलहाल यह पूरी तरह साफ नहीं है कि चेन किसी ने चोरी की है या फिर धक्का-मुक्की के दौरान टूटकर जमीन पर गिर गई. राजेश मंडल को भी घटना के समय इसकी जानकारी नहीं हो सकी. कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब उन्होंने गले पर हाथ लगाया, तब चेन गायब होने का पता चला.

Loading Ad...

यह भी पढ़े: Nepal Flood: 'पानी इतनी तेजी से आया कि सभी को जान बचाने...' मौत को करीब से देखकर लौटे मजदूरों ने सुनाई आपबीती

पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज

Loading Ad...

घटना की सूचना मिलने के बाद तुर्की थाना पुलिस सक्रिय हो गई. तुर्की थानाध्यक्ष सह सब इंस्पेक्टर सेंटू कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि JDU नेता की ओर से लिखित शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है. पुलिस के लिए अब सबसे अहम सुराग CCTV फुटेज और कार्यक्रम के दौरान बनाए गए वीडियो हो सकते हैं. सकरी चौक और उसके आसपास लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है. इसके साथ ही मंत्री के वीआईपी मूवमेंट के दौरान बनाए गए वीडियो को भी जांच के दायरे में रखा गया है. जांच में पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि स्वागत के दौरान राजेश मंडल के आसपास कौन-कौन लोग मौजूद थे. उनकी गतिविधियों को भी फुटेज के जरिए देखा जा सकता है. अगर किसी व्यक्ति ने भीड़ का फायदा उठाकर चेन खींची है, तो CCTV से संदिग्ध तक पहुंचने में मदद मिल सकती है.

यह भी पढ़े: हार में फिर आमने सामने सरकार और छात्र, CM आवास के घेराव की कोशिश, बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े, जानें क्या हैं मांगें

भीड़ में कौन था सबसे करीब, जांच में खुलेगा राज

Loading Ad...

इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि राजेश मंडल के बिल्कुल करीब कौन लोग मौजूद थे. अगर चेन चोरी की गई है, तो पुलिस फुटेज के जरिए उस व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश करेगी. वहीं, अगर चेन धक्का-मुक्की में टूटकर गिरी है, तो यह भी देखा जाएगा कि जमीन पर गिरने के बाद उसे किसी ने उठाया या नहीं.

यह भी पढ़ें

बगते चलें कि फ़िलहाल पुलिस ने किसी आरोपी की पहचान या गिरफ्तारी की जानकारी नहीं दी है. जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि 7 लाख रुपये की सोने की चेन भीड़ में चोरी हुई या किसी अन्य वजह से गायब हुई. मंत्री के स्वागत जैसे सार्वजनिक कार्यक्रम में हुई इस घटना ने भीड़भाड़ वाले आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...