जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

बिहार में फिर आमने सामने सरकार और छात्र, CM आवास के घेराव की कोशिश, बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े, जानें क्या हैं मांगें

छात्रों की मुख्य मांग बिहार लोक सेवा आयोग की शिक्षक भर्ती परीक्षा टीआरई-4 में निगेटिव मार्किंग को खत्म करने और परीक्षा एक चरण में कराने की है.

Author
25 Aug 2026
( Updated: 25 Aug 2026
01:43 PM )
बिहार में फिर आमने सामने सरकार और छात्र, CM आवास के घेराव की कोशिश, बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े, जानें क्या हैं मांगें
Image Source- IANS
Advertisement

बिहार की राजधानी पटना में छात्र संगठनों का आंदोलन मंगलवार को तेज हो गया. अपनी मांगों को लेकर बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर उतर आए हैं और लोक भवन मार्च के लिए तैयार हैं. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की ओर से की गई बैरिकेडिंग को तोड़ने की कोशिश की, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई.

पटना में प्रदर्शनकारी छात्र 70वीं BPSC परीक्षा को लेकर छात्र परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं. छात्र संगठनों ने पहले ही मुख्यमंत्री आवास घेराव की घोषणा कर रखी है. छात्रों के प्रस्तावित मार्च को देखते हुए पटना में पहले से ही सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. गांधी मैदान, जेपी गोलंबर, डाकबंगला चौराहा और आयकर गोलंबर समेत लोकभवन जाने वाले मार्गों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की तैनाती की गई है.

CM आवास के घेराव की कोशिश 

Advertisement

डाकबंगला चौराहा पर भारी लोहे की चादरों से विशेष बैरिकेडिंग की गई है. प्रदर्शनकारी छात्र लगातार बैरिकेडिंग के पास जुट रहे हैं और लोकभवन की ओर आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं. पुलिस उन्हें रोकने की कोशिश की. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए वाटर कैनन और वज्र वाहन की टीम को भी तैयार रखा गया है. पुलिस अधिकारियों को प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर नजर रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं.

क्या है छात्रों की मांग? 

  • 'एक उम्मीदवार, एक रिजल्ट' नीति लागू करने की मांग
  • बिहार लोक सेवा आयोग की शिक्षक भर्ती परीक्षा टीआरई-4 में निगेटिव मार्किंग खत्म हो 
  • TRE-4 में पहले की तरह एक परीक्षा हो, 70वीं BPSC परीक्षा रद्द हो 
  • BSSC से संविदा कर्मियों को मिलने वाला वेटेज खत्म करने की मांग 
  • CGL-4, BSO और AEDO परीक्षा की तारीख घोषित की जाए
  • डोमिसाइल नीति लागू हो, कांट्रैक्ट नहीं स्थायी नौकरी की मांग

छात्रों की मुख्य मांग बिहार लोक सेवा आयोग की शिक्षक भर्ती परीक्षा टीआरई-4 में निगेटिव मार्किंग को खत्म करने और परीक्षा एक चरण में कराने की है. इन दोनों मांगों पर सोमवार को सरकार और छात्र संगठनों के बीच हुई वार्ता में सहमति नहीं बन सकी थी. इसके बाद छात्रों ने मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सड़क पर उतरने का फैसला किया. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- सरकारी स्कूल में घुसकर टीचर्स को धमकी देना पड़ा भारी, अभिजीत दिपके पर केस दर्ज

यह भी पढ़ें

सोमवार को सरकार के निर्देश पर शिक्षा सचिव, पटना के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत अधिकारियों ने छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ दो से तीन घंटे तक वार्ता की थी. कई मुद्दों पर सहमति बनी, लेकिन टीआरई-4 की निगेटिव मार्किंग हटाने और एकल परीक्षा कराने समेत कुछ प्रमुख मांगों पर सहमति नहीं बन पाई. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें