×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

झारखंड में सरकारी और न्यायिक परिसरों को बम धमकी का सिलसिला जारी, रांची, धनबाद और साहिबगंज में हाई अलर्ट

बोकारो सिविल कोर्ट और पासपोर्ट सेवा केंद्र को भी इसी तरह के ई-मेल प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें न्याय व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए रसायनों के इस्तेमाल की बात कही गई थी. रांची पुलिस की तकनीकी जांच में इन धमकियों के पीछे एक बड़े अंतरराज्यीय कनेक्शन का खुलासा हुआ है.

Author
26 Mar 2026
( Updated: 26 Mar 2026
04:33 PM )
झारखंड में सरकारी और न्यायिक परिसरों को बम धमकी का सिलसिला जारी, रांची, धनबाद और साहिबगंज में हाई अलर्ट
Image Credits: IANS
Advertisement

झारखंड में महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों और न्यायपालिका के परिसरों को बम विस्फोट से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. गुरुवार को एक बार फिर अपराधियों ने राज्य के तीन प्रमुख केंद्रों रांची समाहरणालय, धनबाद सिविल कोर्ट और साहिबगंज सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देकर सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी.

झारखंड में कई कोर्ट और सरकारी दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी

ई-मेल के जरिए मिली इन धमकियों के बाद पूरे राज्य में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में संबंधित परिसरों को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया. राजधानी रांची में उपायुक्त के आधिकारिक ई-मेल पर आए धमकी भरे संदेश के बाद समाहरणालय भवन में बम निरोधक दस्ते ने घंटों सघन तलाशी अभियान चलाया, जबकि धनबाद और साहिबगंज में अदालती कार्यवाही के बीच अफरा-तफरी का माहौल देखा गया.

Advertisement

साहिबगंज में धमकी मिलने के बाद एसपी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने राजमहल और साहिबगंज कोर्ट परिसर को खाली कराकर डॉग स्क्वायड की मदद से चप्पे-चप्पे की जांच की. वहीं, धनबाद सिविल कोर्ट में पिछले 15 दिनों के भीतर यह दूसरी धमकी है, जिससे वकीलों और मुवक्किलों में दहशत है. इससे पहले 10 मार्च को रांची सिविल कोर्ट को '14 साइनाइड बम' और 28 फरवरी को 'आरडीएक्स' से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी.

बोकारो सिविल कोर्ट और पासपोर्ट सेवा केंद्र को भी मिला चूका है धमकी भरा मेल 

बोकारो सिविल कोर्ट और पासपोर्ट सेवा केंद्र को भी इसी तरह के ई-मेल प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें न्याय व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए रसायनों के इस्तेमाल की बात कही गई थी. रांची पुलिस की तकनीकी जांच में इन धमकियों के पीछे एक बड़े अंतरराज्यीय कनेक्शन का खुलासा हुआ है.

कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के अनुसार, शुरुआती जांच में धमकी भरे ई-मेल का लोकेशन तमिलनाडु पाया गया है, जहां से उदय रेड्डी नामक शख्स लगातार इन संदेशों को भेज रहा है. जांच में यह बात सामने आई है कि किसी मामले में इंसाफ न मिलने से क्षुब्ध होकर वह न्यायपालिका और प्रशासन को निशाना बना रहा है.

Advertisement

पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या उदय रेड्डी अकेले इस साजिश को अंजाम दे रहा है या इसके पीछे कोई संगठित गिरोह सक्रिय है. फिलहाल, झारखंड पुलिस की एक विशेष टीम को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तमिलनाडु रवाना करने की तैयारी की जा रही है. सुरक्षा के मद्देनजर सभी संवेदनशील भवनों पर मेटल डिटेक्टर और अतिरिक्त बल तैनात कर दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें