जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

कोलकाता हाई कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन! ममता बनर्जी पर दर्ज हो गई FIR, जानें पूरा मामला

कोलकाता में TMCP की रैली का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. आरोप है कि रैली में हाई कोर्ट के आदेश का खुले तौर पर उल्लंघन हुआ है. इसके बाद कोलकाता में उन पर FIR दर्ज हुई है.

Author
29 Aug 2026
( Updated: 29 Aug 2026
06:30 PM )
कोलकाता हाई कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन! ममता बनर्जी पर दर्ज हो गई FIR, जानें पूरा मामला
Image Source- IANS/Kuntal Chakrabarty
Advertisement

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में केस दर्ज किया गया है. ये मामला एक दिन पहले यानी 28 अगस्त को हुए तृणमूल छात्र परिषद (TMCP) के कार्यक्रम से जुड़ा है. आरोप है कि तय समय के बाद भी आयोजकों ने कार्यक्रम को जारी रखा. 

जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम का समय 12 से 3 बजे तक का था, लेकिन वह समय खत्म होने के बाद भी जारी रहा. जबकि कलकत्ता हाई कोर्ट ने TMC के इस कार्यक्रम को शर्तों के साथ मंजूरी दी थी. आरोप है कि ममता बनर्जी ने इन शर्तों का उल्लंघन किया. 

शिकायत में क्या बताया गया? 

Advertisement

पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया गया कि TMC समर्थकों ने बैरिकेड हटाए और पुलिस के साथ धक्का मुक्की की. इसके बाद कोलकाता के कैथेड्रल रोड पर भारी ट्रैफिक जाम हो गया था. 

CM सुवेंदु ने दिए थे FIR के आदेश 

इससे पहले पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा था कि तृणमूल कांग्रेस के छात्र संगठन तृणमूल छात्र परिषद की स्थापना दिवस रैली में कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के उल्लंघन के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी. 

यह भी पढ़ें- ‘दलित हूं इसलिए…’, आंखों में आंसू लिए कर्नाटक के मंत्री ने दिया इस्तीफा, इस घोटाले से जुड़ा था नाम

Advertisement

आरोप लगाया गया कि रैली में हाई कोर्ट की कई शर्तों का उल्लंघन किया गया था. विशेष रूप से रैली को एक ही लेन तक सीमित रखने और दूसरी लेन को यातायात के लिए खुला रखने की शर्त शामिल थी. CM सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि कलकत्ता उच्च न्यायालय की निर्धारित शर्तों का उल्लंघन साफ तौर पर दिखाई दिया. 

हल्के में न लें मामला- CM सुवेंदु 

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा, कोर्ट ने हमें साफ निर्देश दिए थे कि रैली के दौरान यातायात के लिए दो लेन में से एक लेन खाली रखी जाए. पूर्व मुख्यमंत्री ने लोगों को इकट्ठा करके दोनों लेन अवरुद्ध कर दीं. उन्होंने पुलिस को इस मामले में कलकत्ता उच्च न्यायालय में अपील करने का भी निर्देश दिया है और कहा कि इस मामले को इतनी आसानी से नहीं लिया जाएगा. इस कार्यक्रम में TMC अध्यक्ष ममता बनर्जी भी शामिल हुई थीं. इस दौरान उन्होंने BJP पर चुनाव हाईजैक करने का आरोप लगाया था. ममता बनर्जी ने कहा, BJP ने चुनाव हाईजैक करने के लिए चुनाव आयोग का इस्तेमाल किया. वोटर लिस्ट से लाखों नाम गैर-कानूनी तरीके से हटाकर ‘वोट लूटे’ गए. 

ऋतब्रत बनर्जी ने भी साधा निशाना 

वहीं, TMC के बागी गुट के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने भी TMCP की रैली में हाई कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया. ऋतब्रत बनर्जी ने कहा, ‘कलकत्ता उच्च न्यायालय ने रैली में शामिल होने वाले लोगों की अधिकतम संख्या के बारे में स्पष्ट निर्देश दिए थे और रैली को एक लेन तक सीमित रखने का आदेश दिया था.’ उन्होंने आगे कहा, पूर्व मुख्यमंत्री को अपने कुछ समर्थकों को दोनों लेन को विभाजित करने वाले बैरिकेड तोड़ने और पूरी सड़क पर कब्जा करने के लिए उकसाते हुए देखा गया. इस तरह की मानसिकता उनके स्वभाव से आसानी से नहीं निकल सकती.

Advertisement

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें