Advertisement
UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2026 रिलीज, जानें कैसे मिलेगा हाईस्कूल-इंटर का हॉल टिकट
UP Board Admit Card 2026: जिन छात्रों ने इस साल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए फॉर्म भरा है, उनके लिए यह बहुत जरूरी सूचना है. बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा, इसलिए इसे समय पर प्राप्त करना बेहद जरूरी है.
Advertisement
UP Board Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), प्रयागराज ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जिन छात्रों ने इस साल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए फॉर्म भरा है, उनके लिए यह बहुत जरूरी सूचना है. बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा, इसलिए इसे समय पर प्राप्त करना बेहद जरूरी है.
कब से कब तक होंगी परीक्षाएं?
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक चलेंगी. ये परीक्षाएं पेन-एंड-पेपर मोड यानी लिखित रूप में आयोजित की जाएंगी.
कक्षा 10वीं की परीक्षाएं इस बार एक ही शिफ्ट में होंगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं दो शिफ्टों में आयोजित की जाएंगी. इसलिए इंटर के छात्रों को अपनी शिफ्ट का समय एडमिट कार्ड में जरूर देखना चाहिए.
Advertisement
छात्र खुद डाउनलोड नहीं कर पाएंगे एडमिट कार्ड
Advertisement
एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट UPMSP की साइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध है, लेकिन छात्र इसे सीधे डाउनलोड नहीं कर सकते.
केवल स्कूल के प्रधानाचार्य या हेडमास्टर ही अपने स्कूल की लॉगिन आईडी और पासवर्ड से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इसके बाद स्कूल प्रशासन छात्रों को प्रिंट आउट देकर वितरित करेगा.इसलिए छात्र अपने स्कूल से संपर्क में रहें और समय पर एडमिट कार्ड ले लें.
स्कूल प्रशासन कैसे डाउनलोड करेगा एडमिट कार्ड?
Advertisement
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया आसान है, लेकिन यह केवल स्कूल प्रशासन के लिए है.
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा. वहां ‘Important Information Download’ सेक्शन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद ‘UP Board Admit Card 2026’ से संबंधित लिंक चुनना होगा. फिर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने पर एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा. इसे डाउनलोड करके सभी छात्रों को प्रिंट आउट के रूप में दिया जाएगा.
एडमिट कार्ड मिलते ही क्या-क्या जांचें?
जब छात्र को एडमिट कार्ड मिल जाए, तो उस पर लिखी हर जानकारी ध्यान से जांच लें.
Advertisement
सबसे पहले अपना नाम और माता-पिता के नाम की स्पेलिंग सही है या नहीं, यह देखें. रोल नंबर सही है या नहीं, यह भी मिलान कर लें.
परीक्षा केंद्र का नाम और कोड जरूर चेक करें.
किस विषय की परीक्षा किस तारीख को है, यह भी ध्यान से पढ़ें.
Advertisement
फोटो और हस्ताक्षर साफ दिख रहे हैं या नहीं, यह भी देखें.
साथ ही प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर और स्कूल की मुहर होना जरूरी है.
अगर किसी भी जानकारी में गलती मिले तो तुरंत अपने स्कूल प्रशासन से संपर्क करें, ताकि समय रहते सुधार हो सके.
Advertisement
परीक्षा से पहले जरूरी निर्देश
परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है. इसके साथ एक वैध पहचान पत्र रखना भी बेहतर रहेगा.
परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है.
उत्तर पुस्तिका में अपना रोल नंबर सही और साफ-साफ भरें. प्रश्नपत्र मिलने के बाद पहले उसे ध्यान से पढ़ें, फिर उत्तर लिखना शुरू करें.
यह भी पढ़ें
बोर्ड परीक्षा जीवन का अहम पड़ाव होती है, इसलिए घबराने की बजाय पूरी तैयारी और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें.समय पर एडमिट कार्ड लें, सभी जानकारियां जांचें और परीक्षा नियमों का पालन करें. सही तैयारी और शांत मन से दी गई परीक्षा बेहतर परिणाम दिला सकती है.