'राहुल गांधी अपने दादा की कब्र पर क्यों नहीं आते?' फिरोज गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर BJP MLA सिद्धार्थ नाथ सिंह ने पूछे सवाल
BJP MLA सिद्धार्थ नाथ सिंह ने राहुल गांधी के दादा फिरोज गांधी की कब्र पर जाकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान उन्होंने अपने ही दादा की उपेक्षा को लेकर राहुल पर निशाना साधा और आईना दिखाया. उन्होंने पूछा कि किस अधिकार से युवा पीढ़ी और Gen-Z को समझाओगे कि वह भविष्य में क्या करें.
Follow Us:
प्रयागराज के ममफोर्ड गंज स्थित पारसी कब्रिस्तान पहुंचकर भाजपा विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने राहुल गांधी के दादा और रायबरेली से सांसद रहे फिरोज गांधी की कब्र पर पुष्प अर्पित कर एक नई बहस छेड़ दी है. उन्होंने उनकी उपेक्षा को लेकर कांग्रेस को घेरा है.
सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी प्रयागराज आ रहे है. मेरा उनसे पूछना है कि तुम अपने दादा जी को क्यों नहीं पूजते हो. क्या यह आपकी संस्कृति है? भारतीय संस्कृति कहती है कि हम अपने बड़ों को पूजते हैं, कितने भी मतभेद हो जांय. अगर आप ऐसा नहीं करते हो तो किस अधिकार से युवा पीढ़ी और जेन जी को समझाओगे की वह भविष्य में क्या करें. उनको फिर यही सिखाओगे. यह ईसाई संस्कृति हो सकती है, भारतीय संस्कृति नहीं.
BJP MLA सिद्धार्थ नाथ सिंह ने फिरोज गांधी को अर्पित की श्रद्धांजलि
सिद्धार्थ नाथ सिंह ने यह भी कहा कि हमें मोदी जी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और योगी जी सबका सहयोग के संकल्प को लेकर चलना है. इसीलिए मैं यहां आया. मैने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि यहां प्रतिदिन साफ-सफाई हो, प्रकाश की व्यवस्था की जाए और नियमित तौर पर एक केयर टेकर भी यहां रहे. उनके साथ भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल भी थे.
राहुल गांधी, कभी अपने दादा फिरोज जहांगीर गांधी की कब्र पर क्यों नहीं आते ?? pic.twitter.com/XiW4j0InSN
— Sidharth Nath Singh (@SidharthNSingh) August 7, 2026
सिद्धार्थ नाथ सिंह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
यह भी पढ़ें
इस दौरान भाजपा विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा, "हमने कहा है कि इसकी साफ सफाई होनी चाहिए...राहुल गांधी आ रहे हैं आपकी बहन आ चुकी हैं आप अपने दादा जी को क्यों नहीं पूछते हैं? आप अपने दादा जी को कब पूछेंगे? आपकी संस्कृति क्या है? हमारी भारतीय संस्कृति कहती है अपने बड़ों को पूजते हैं आप किस अधिकार से युवाओं को समझाएंगे कि वे क्या करें? उनको भी वहीं सिखाएंगे?..." इस दौरान उन्होंने गांधी परिवार पर भी निशाना साधा और कई सवाल पूछे.