जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

कानपुर में ट्रेनी विमान क्रैश, हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उड़ान के बीच एयरक्राफ्ट में धमाका हुआ था और वह ऊंचाई से नीचे आ गिरा. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई.

Author
27 Aug 2026
( Updated: 27 Aug 2026
02:17 PM )
कानपुर में ट्रेनी विमान क्रैश, हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत
Image Source- Kanpur Emergency Service
Advertisement

UP के कानपुर में एक ट्रेनी विमान हादसे का शिकार हो गया. इस विमान में पायलट और को-पायलट सवार थे. हादसे में दोनों की मौत हो गई. बताया जा रहा है प्लेन गंगा बैराज के पास नत्था पुरवा गांव में क्रैश हो गया था. 

न्यूज एजेंसी PTI ने शुरुआती जानकारी देते हुए बताया कि ट्विन इंजन वाला ये एयरक्राफ्ट गंगा तट के पास क्रैश हुआ. जानकारी मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उड़ान के बीच एयरक्राफ्ट में धमाका हुआ था और वह ऊंचाई से नीचे आ गिरा. हालांकि अधिकारियों का कहना है कि विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले संभवतः नियंत्रण खो बैठा था. 
हादसे का असली कारण क्या था इसकी जांच की जा रही है.

घटना को लेकर कानपुर फायर और इमरजेंसी सर्विस ने बताया कि नत्था खेड़ा गंगा बैराज कानपुर के पास ट्रेनिंग विमान/एयरक्राफ्ट गिरने की सूचना पर अग्निशमन और आपात सेवा कानपुर नगर की रेस्क्यू टीमें मौके पर राहत-बचाव कार्य कर रही हैं. यह भी पढ़ें- Nepal Flood: तबाही के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने बालेन शाह को लगाया फोन, नेपाली PM ने जवाब में क्या कहा?

Advertisement

घटनास्थल से जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं उनमें देखा गया कि प्लेन पूरी तरह चकनाचूर हो गया. मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. हालांकि प्रशासन ने इलाके की घेराबंदी कर जांच तेज कर दी. 

हादसे में जान गंवाने वाले कौन थे? 

एयरक्राफ्ट क्रैश में जो दो पायलटों की जान गई है वो पायलट सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक पुजारी हैं. पुलिस के अनुसार, पायलट सचिन गुजरात के निवासी थे और उनके पास 3,000 घंटे से ज्यादा का उड़ान अनुभव था. सह-पायलट अभिषेक पुजारी कर्नाटक के रहने वाले थे. हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. कानपुर पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने पायलट और सह-पायलट दोनों की मौत की पुष्टि की. 

Advertisement

CM योगी ने जताया दुख 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की. 

यह भी पढ़ें- UP Election 2027: अखिलेश यादव पर OP राजभर का हमला, बोले-कांग्रेस से हमारी सीधी लड़ाई, यूपी में सपा कहीं नहीं हैं

गौरतलब है कि हाल के महीनों में प्रशिक्षण विमानों से जुड़े कई हादसे सामने आए हैं. जून में उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक दो सीटों वाला प्रशिक्षण विमान खेत में गिर गया था, जिसमें महिला पायलट मामूली रूप से घायल हुई थीं. वहीं मई में महाराष्ट्र के बारामती के पास गोजुबावी गांव के निकट रेडबर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग अकादमी के एक प्रशिक्षण विमान की हार्ड लैंडिंग हुई थी. 

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें