जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Presidency Jail में आफताब अंसारी की सेल से 3 स्मार्टफोन बरामद, मचा हड़कंप; FIR दर्ज

कुख्यात आतंकी और अमेरिकन सेंटर हमले के मुख्य आरोपी आफताब अंसारी इस समय कोलकाता की प्रेसीडेंसी जेल में बंद है वह उनके सेल से 3 स्मार्टफोन और नकदी बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया है.

Author
29 Aug 2026
( Updated: 29 Aug 2026
07:43 PM )
Presidency Jail में आफताब अंसारी की सेल से 3 स्मार्टफोन बरामद, मचा हड़कंप; FIR दर्ज
Image Credit: IANS
Advertisement

कोलकाता की प्रेसीडेंसी जेल में बंद कुख्यात आतंकी और अमेरिकन सेंटर हमले के मुख्य आरोपी आफताब अंसारी की सेल से प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया है. 

जेल अधिकारी की शिकायत पर FIR दर्ज
    
जेल प्रशासन की अचानक हुई छापेमारी में अंसारी के पास से 3 स्मार्टफोन समेत कई आपत्तिजनक चीजें मिली हैं.

जेल सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान आफताब अंसारी की सेल से एक आईफोन समेत तीन स्मार्टफोन, एक वाई-फाई डिवाइस, एक पेन ड्राइव और 31 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं.

Advertisement

इस मामले में जेल के एक अधिकारी ने हेस्टिंग्स थाने में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के आधार पर कोलकाता पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि जेल के अंदर हाई-सिक्योरिटी सेल में प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस कैसे पहुंचे और आफताब अंसारी इनका इस्तेमाल कैसे और कहां कर रहा था.

पहले भी मिल चुका है सिम कार्ड

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब आफताब अंसारी के पास से जेल में मोबाइल या सिम बरामद हुआ हो. इससे पहले भी उसके पास से एक सिम कार्ड बरामद किया जा चुका है.

गौरतलब है कि आफताब अंसारी साल 2002 में कोलकाता के अमेरिकन सेंटर पर हुए आतंकी हमले का मुख्य आरोपी है और फिलहाल प्रेसीडेंसी जेल में सजा काट रहा है. 

यह भी पढ़ें

बता दें कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आने के बाद से पुलिस-प्रशासन काफी एक्टिव है. हर जगह अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें