जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Arvind Kejriwal के ‘खाने’ को लेकर भयंकर खुलासा, कोर्ट से तिहाड़ तक मच गया बवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खाने को लेकर एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसकी वजह से हर तरफ़ हड़कंप मच गया।

Author
20 Apr 2024
( Updated: 09 Dec 2025
07:25 PM )
Arvind Kejriwal के ‘खाने’ को लेकर भयंकर खुलासा, कोर्ट से तिहाड़ तक मच गया बवाल
Advertisement
दिल्ली शराब घोटाला मामले में केजरीवाल फंसे हुए हैं। फ़िलहाल तिहाड़ में बंद हैं, कोशिश कर रहे हैं की बाहर आ जाएं…खूब हाथ पैर मार रहे हैं कि ज़मानत मिल जाए ताकि वो चुनावों में इसका फायदा उठा सकें लेकिन PMLA के तहत ऐसे उलझे हैं कि राहत मिलने के आसार इस महीने तो क्या इस साल के अंत तक भी दूर दूर तक नज़र नहीं आ रहे हैं। खैर, अब उनके खाने से जुड़ी हुई तरह तरह की ख़बरें आ रही हैं, कहा जा रहा कि डायबिटिक होने के बावजूद वो अपने खाने में आलू शामिल कर रहे हैं। रोज़ाना आलू पूड़ी खाते हैं। इसके अलावा आम का सेवन वो रोज़ाना कर रहे हैं जिससे उनका शुगर लेवल बढ़ जाए।

ख़ुद ED ने भी इसे लेकर दावा किया है। ED का कहना है कि केजरीवाल तिहाड़ जेल में चीनी वाली चाय पी रहे हैं। आम, मिठाई और तमाम मीठी चीजों का ज्यादा सेवन कर रहे हैं। वो अपना शुगर बढ़ाना चाह रहे हैं। हालांकि ED के इस दावे को आप नेता सरासर झूठा बता रहे हैं। संजय सिंह तो ना सिर्फ ED बल्कि हाल ही में बीजेपी पर भड़कते हुए नजर आए थे। संजय सिंह ने कहा बीजेपी नेता केजरीवाल की बीमारी का मजाक उड़ा रहे हैं उन्हें शर्म आनी चाहिए।

बहरहाल, आपको बता दें ED ने केजरीवाल को लेकर दावा किया है कि Type 2 मधुमेह होने के बावजूद केजरीवाल हर दिन आम, मिठाई और ज़्यादा शुगर वाले खाद्य पदार्थ का सेवन कर रहे हैं। उनका शुगर लेवल बढ़ने के पीछे का कारण उनका लगातार घर का खाना खाना है, ये मेडिकल के आधार पर ज़मानत अर्ज़ी दाखिल करने का आधार बनाया जा रहा है। ईडी ने जेल प्रशासन से केजरीवाल का डायट चार्ट भी मांगा है जिसके आधार पर वो अपनी बात को और प्रमुखता से रखेगी। फ़िलहाल, केजरीवाल को लेकर ED ने जो दावा किया है उसे लेकर आप क्या राय रखते हैं कमेंट करके अपनी राय हमें जरुर दें।  

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें