×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

महाराष्ट्र का अमरावती, 180 लड़कियों का यौन शोषण, बनाए 350 वीडियो...19 साल के अयाज का खौफनाक कांड, अब हुआ बुलडोजर एक्शन

महाराष्ट्र के नासिक स्कैंडल के बाद अमरावती ब्लैकमेलिंग कांड से पूरा देश सन्न है. पुलिस ने 180 लड़कियों का यौन शोषण करने और 350+ वीडियो बनाने वाले 19 साल के अयाज को गिरफ्तार किया है. अब उसके घर पर बुलडोजर एक्शन भी हो रहा है.

Author
15 Apr 2026
( Updated: 15 Apr 2026
02:46 PM )
महाराष्ट्र का अमरावती, 180 लड़कियों का यौन शोषण, बनाए 350 वीडियो...19 साल के अयाज का खौफनाक कांड, अब हुआ बुलडोजर एक्शन
Amravati Scandal/ X (Screengrab)
Advertisement

महाराष्ट्र अभी नासिक की उस नामी IT कंपनी में चल रहे धर्मांतरण और शोषण के सिंडिकेट से उबरा भी नहीं था कि एक और ब्लैकमेलिंग स्कैंडल से पूरा महाराष्ट्र हिल गया है. पुलिस और कानून के हाथ अभी नासिक के गुनहगारों की गर्दन तक पहुंची ही थी कि अचानक अमरावती से एक ऐसी खबर आई जिसने पूरे सूबे के होश उड़ा दिए हैं. दरअसल नासिक में हिंदू बेटियों के शोषण रैकेट का भंडाफोड़ होने के बाद अब अमरावती पुलिस ने एक ऐसे शातिर शिकारी को दबोचा, जिसकी करतूतें सुनकर लोग सन्न हैं.

अमरावती पुलिस ने अयाज को किया गिरफ्तार

पुलिस ने करीब 180 से ज्यादा लड़कियों खासकर नाबालिग बच्चियों का यौन शोषण करने वाला, फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेलिंग करने वाले 19 साल के मोहम्मद अयाज़ उर्फ अयान मोहम्मद तनवीर को गिरफ्तार किया है. जब पुलिस ने अयाज़ को दबोचा और उसके मोबाइल की गैलरी खोली, जांच अधिकारियों के पैरों तले ज़मीन खिसक गई. क्योंकि खुलासा हुआ एक-दो नहीं, बल्कि करीब 180 हिंदू लड़कियों को इस दरिंदे ने अपने प्रेम जाल में फंसाया था. यहां खेल सिर्फ प्रेम जाल में फंसाने का नहीं बल्कि उनकी अस्मत और भविष्य को नीलाम करने का है.

Advertisement

अमरावती स्कैंडल से पूरा देश सन्न

आपको बता दें कि अयाज़ ने इन लड़कियों को बहला-फुसलाकर मुंबई और पुणे जैसे बड़े शहरों में ले जाकर उनके 350 से ज्यादा अश्लील वीडियो शूट किए. ये वीडियो सिर्फ शौक के लिए नहीं थे, ये वो हथियार थे जिनके ज़रिए इन हिंदू बेटियों को ब्लैकमेल किया जा रहा था. रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा तो ये है कि इन बेटियों को वेश्यावृत्ति के दलदल में धकेलने की साज़िश रची जा रही थी.

व्हाट्सएप और स्नैपचैट पर उर्दू भाषा में बने थे ग्रुप!

खबर के मुताबिक व्हाट्सएप और स्नैपचैट पर उर्दू भाषा में बाकायदा ग्रुप बनाए गए थे. जहां इन लड़कियों को निशाना बनाने की प्लानिंग होती थी. पुलिस इस मामले में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है और पूरे सिंडिकेट से जुड़े लोगों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चला रही है.

साजिश की कड़ियां जोड़ रही पुलिस

Advertisement

पुलिस का साइबर सेल अब उन डिलीट किए गए डेटा और गुप्त चैट की कड़ियां जोड़ रहा है. पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या ये अयाज़ अकेले कर रहा था? क्या ये किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह का मोहरा है जो हिंदू बेटियों के सम्मान को बाज़ार में बेचने की फिराक में है. 

वीडियो डाउनलोड कर वायरल करने वाले उजेर खान को किया गया गिरफ्तार

इतना ही नहीं इस मामले में एक और शख्स की संलिप्तता सामने आ रही है. पुलिस ने उजेर खान नाम के शख्स को भी हिरासत में लिया है. पुलिस जांच में पता चला है कि उसने मुख्य आरोपी के मोबाइल फोन से वीडियो डाउनलोड किए और उन्हें अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल किया. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उजेर खान से लगातार पूछताछ की जा रही है और उससे कई महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है. पुलिस ने लोगों से इसे वायरल और शेयर ना करने की अपील की है. इतना ही नहीं पुलिस ने बताया है कि किसी भी पीड़िता ने अब तक कोई आधिकारिक शिकायत नहीं दर्ज कराई है. इसके अलावा ये भी अपील की गई है कि अगर कोई भी पीड़िता FIR दर्ज कराना चाहती है तो किसी भी पुलिस स्टेशन नें जीरो FIR दर्ज करा सकती है, उसकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी.

अयाज का आया पॉलिटिकल कनेक्शन!

आपको बता दे कि अयाज़ कितना शातिर और रसूखदार था, इसका अंदाज़ा उसकी सोशल मीडिया प्रोफाइल से लगाया जा सकता है. ये शिकारी खुद को महज़ एक अपराधी नहीं, बल्कि एक उभरता हुआ नेता बताता था. उसकी प्रोफाइल से मिली तस्वीरों से पता चलता है कि वो एक पॉलिटिकल पार्टी, कथित तौर पर AIMIM का पदाधिकारी रह चुका है, जिसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.

क्या अयाज का है AIMIM से संबंध?

Advertisement

हालांकि अयाज की प्रोफाइल में एक तस्वीर है, जिसमें वो AIMIM के शहर अध्यक्ष हाजी इरफान खान से भी नियुक्ति पत्र ले रहा है. इतना ही नहीं वो असदुद्दीन ओवैसी की सभाओं में भी मंच पर चढ़कर रील बनाता था. इतना ही नहीं उस पर आरोप है कि वो अपनी राजनीतिक पहचान का इस्तेमाल इन हिंदू बेटियों को फंसाने के लिए करता था. कहा जा रहा है कि जैसे ही पुलिस ने दबोचा, उसके इंस्टाग्राम से वीडियो गायब होने लगे. हालांकि पुलिस ने इसके सारे वीडियो और करतूतों के सबूतों को जब्त किया है. हालांकि AIMIM ने साफ किया है कि अयाज को पहले ही पार्टी से निकाल दिया गया था.

यह भी पढ़ें

खबर लिखे जाने तक उसे अचलपुर न्यायालय ने 21 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. इतना ही नहीं पुलिस और प्रशासन का अयाज के घर पर बुलडोजर एक्शन भी हुआ है. पुलिस इस दरिंदे को 7 दिन की रिमांड पर लेकर उसके आकाओं और गुप्त एजेंडों का भी पता लगाएगी जो इसमें शामिल हैं या शह दे रहे थे.

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें