×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'फौरन FIR दर्ज करो', अखिलेश यादव की बेटी पर हुई अभद्र टिप्पणी, CM योगी ने लिया सख्त एक्शन, दिए कार्रवाई के निर्देश

सीएम योगी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में बेटियों के सम्मान को सर्वोच्च स्थान दिया गया है. उन्होंने कहा, “हम तो उस संस्कार में पले-बढ़े हैं, जहां कहा जाता है कि गांव की बेटी सबकी बेटी होती है और गांव की बहन सबकी बहन होती है. हमने कभी कोई भेदभाव नहीं किया.”

Author
13 Jun 2026
( Updated: 13 Jun 2026
02:55 PM )
'फौरन FIR दर्ज करो', अखिलेश यादव की बेटी पर हुई अभद्र टिप्पणी, CM योगी ने लिया सख्त एक्शन, दिए कार्रवाई के निर्देश
Image Credits: IANS File Photo
Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव को लेकर सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में पहली बार सार्वजनिक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी भी बेटी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती. उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे. 

CM योगी ने आजमगढ़ में किया 955 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण 

आजमगढ़ में शनिवार को 955 करोड़ रुपये की 39 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “बेटी, बेटी होती है और उसका सम्मान होना चाहिए. मैं पिछले दिनों देख रहा था कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री के खिलाफ कुछ लोगों ने गलत टिप्पणियां की थीं. यह मामला मेरे संज्ञान में आया तो मैंने तत्काल पुलिस से कहा कि इसमें एफआईआर दर्ज कराई जाए. बेटी के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.” 

मुख्यमंत्री ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर साधा निशाना

Advertisement

सीएम योगी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में बेटियों के सम्मान को सर्वोच्च स्थान दिया गया है. उन्होंने कहा, “हम तो उस संस्कार में पले-बढ़े हैं, जहां कहा जाता है कि गांव की बेटी सबकी बेटी होती है और गांव की बहन सबकी बहन होती है. हमने कभी कोई भेदभाव नहीं किया.” इस दौरान मुख्यमंत्री ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि दूसरों को नसीहत देने के साथ-साथ उन्हें अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को भी मर्यादित भाषा का पाठ पढ़ाना चाहिए. 

उन्होंने कहा, “अखिलेश जी दूसरों को उपदेश देते हैं तो अपने चेलों-चपाटों को भी थोड़ा उपदेश दे दें कि वे अपनी भाषा पर संयम रखें. दूसरों पर टिप्पणी करने से पहले स्वयं भी सोचना चाहिए.” योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के कुछ लोग बहनों, बेटियों, बुजुर्गों, दिवंगत व्यक्तियों और वरिष्ठ नेताओं के प्रति भी अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हैं. उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश उन्हें समझाइए और अगर वे नहीं समझते हैं तो उन्हें हमारे हवाले कर दीजिए, हम उन्हें समझा देंगे. को शांत कैसे रहा जाता है. 

सीएम योगी ने इस दौरान कहा: 'सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं को संंस्कारित करें...अच्छा होगा उनको समझाओ, अगर नहीं समझ सकते तो हमारे हवाले कर दो हम उनको अच्छी तर समझा देंगे.'

Advertisement

“महिलाओं और बेटियों के सम्मान से समझौता नहीं”

उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन महिलाओं और बेटियों के सम्मान के मुद्दे पर किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता. उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक जीवन में शालीनता और मर्यादा बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों और उनके कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है. 

यह भी पढ़ें

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ जिले में 955 करोड़ रुपये की लागत वाली 39 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया. इस अवसर पर प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें