Advertisement
राम मंदिर चंदा चोरी: आरोपी अविनाश के यहां मिला खुफिया बक्सा, ₹20 लाख, $1000 भी बरामद, वकीलों का भी रामपथ पर हल्ला बोल
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है. इसी बीच अयोध्या के वकीलों का भी हल्ला बोल सामने आया है. इस दौरान पुलिस को फौरन FIR दर्ज करने को लेकर अल्टीमेटम भी दिया गया है. वही पुलिस के हाथ रामराज्य कोष वाला बक्सा भी लगा है.
Advertisement
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की जांच तेजी से जारी है. तीन सदस्यीय SIT को बीते दिन 15 दिनों का अतिरिक्त समय दिया गया. अब जांच टीम को रिपोर्ट 15 जुलाई तक जमा करने के निर्देश दिए गए हैं. इसी बीच मामले के आरोपी लवकुश मिश्रा और अनुकल्प मिश्रा के घर पुलिस ने छापा मारा. इस दौरान पुलिस ने दस्तावेजों को खंगाला और आरोपियों के परिजनों भी पूछताछ की.
ख़बर के मुताबिक 8 में से 7 आरोपियों के घर भी बरामदगी सामने आई है. जानकारी के अनुसार सबसे अधिक 20 लाख कैश जेल में बंद अविनाश शुक्ला के पास मिला है. 1121 डॉलर यानी करीब एक लाख 6 हजार रुपए और सोने-चांदी की ज्वेलरी भी बरामद हुई है. टिन्नू के पास से 1 लाख और उसके भतीजे से 2 लाख कैश मिले हैं.
इस बीच, 8 में से 7 आरोपियों के घर बरामदगी का ब्योरा सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे अधिक 20 लाख कैश जेल में बंद अविनाश शुक्ला के पास मिला है. 1121 डॉलर यानी करीब एक लाख 6 हजार रुपए और सोने-चांदी की ज्वेलरी भी बरामद हुई है. टिन्नू के पास से 1 लाख और उसके भतीजे से 2 लाख कैश मिले हैं.
Advertisement
मालूम हो कि अविनाश के अयोध्या स्थित योग सेंटर पर 28 जून को छापा मारा गया था, जहां एक संदूक बरामद हुआ था. उस पर लाल रंग से 'रामराज्य कोष' लिखा था और पेटीएम का QR कोड भी चस्पा था. छापेमारी का वीडियो बुधवार सुबह सामने आया.
Advertisement
चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ वकीलों का हल्ला बोल
इस बीच, अयोध्या के वकील बोले-चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर दर्ज हो एफआईआर अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के चंदे के विवाद को लेकर अयोध्या जिला अदालत के वकीलों ने राम जन्मभूमि पुलिस थाने की ओर मार्च निकाला. यह मार्च चंपत राय, अनिल मिश्रा, और गोपाल राव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर निकाला गया. इस मार्च में भारी संख्या में वकीलों ने हिस्सा लिया. वकीलों ने दावा किया कि जब तक एफआईआर नहीं होती, हम शांत नहीं होने वाले हैं. इस दौरान सड़कों पर जय श्री राम के नारे भी गूंजते रहे.
Advertisement
राम मंदिर चंदा चोरी मामले के आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी और FIR दर्ज करने को लेकर अयोध्या के वकीलों का सड़कों पर हल्ला बोल, सड़कों पर उतरे एक-एक वकील.#RamMandir #Ayodhya #RamMandirDonation pic.twitter.com/ySossQqsSO
— NMF NEWS (@NMFNewsNational) ?ref_src=twsrc%5Etfw">July 2, 2026
चंदा चोरी मामले के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
वकीलों की भारी संख्या में निकाले जा रहे मार्च को सिविल लाइंस पुलिस चौकी के समीप पुलिस ने रोक दिया. फैजाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में वकील राम जन्मभूमि पुलिस थाने पर चंपत राय, अनिल मिश्रा, गोपाल राव समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर कचहरी से रवाना हुए थे.
Advertisement
पुलिस अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद अधिकांश वकील कचहरी परिसर लौट गए, हालांकि कुछ वकीलों को चौकी पर रोका गया.
अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने दावा किया कि हमारी शिकायत पर चंपत राय, अनिल मिश्रा, गोपाल राव समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन अधिकारियों ने दिया है. हमारा प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधिकारियों से लगातार बातचीत कर रहा है लेकिन तब तक हम संतुष्ट नहीं हैं, जब तक एफआईआर दर्ज नहीं हो जाती. यदि एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो हम फिर से कूच करेंगे.
Advertisement
राम पथ पर उतरे वकील, बोला हल्ला
उन्होंने कहा कि पुलिस हमारी बात मानेगी तभी हम लौटेंगे अन्यथा हम रूकने वाले नहीं हैं. यहां पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं. चौकी सिविल लाइंस में एफआईआर लिखने की कार्रवाई को शुरू कर दिया गया है. हालांकि, जब तक एफआईआर की कॉपी नहीं मिलती तब तक हम लोग संतुष्ट नहीं हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें
उन्होंने कहा कि मैंने तो वादा किया है कि अगर एफआईआर दर्ज नहीं होती है तो सुप्रीम कोर्ट जाएंगे. वकीलों का कहना है कि वे राम जन्मभूमि पुलिस थाने पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए अडिग हैं.नकुछ अधिवक्ताओं का दावा है कि पुलिस को एफआईआर दर्ज करनी होगी. हम सभी इसी के लिए यहां पर एकजुट हुए हैं.