जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'जनहित के हर मुद्दे को सदन में रखें...', सर्वदलीय बैठक में बोले CM योगी, की प्रदेश के विकास के लिए स्वस्थ चर्चा की अपील

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन में सर्वदलीय बैठक को संबोधित किया. इस दौरान सीएम ने सभी राजनीतिक दलों से प्रदेश के विकास के लिए  स्वस्थ चर्चा करने की अपील की. उन्होंने इस दौरान कहा कि विगत 9 वर्ष में उत्तर प्रदेश के बारे में देश-दुनिया की धारणा बदली है.

Author
02 Aug 2026
( Updated: 02 Aug 2026
06:11 PM )
'जनहित के हर मुद्दे को सदन में रखें...', सर्वदलीय बैठक में बोले CM योगी, की प्रदेश के विकास के लिए स्वस्थ चर्चा की अपील
Image Source-UPPRD
Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्ता पक्ष और विपक्षी दलों के जनप्रतिनिधियों (विधानसभा/विधान परिषद सदस्यों) से कहा कि जनहित से जुड़े हर मुद्दे को सदन में रखें. साथ ही स्वस्थ चर्चा कर विकास को और गति प्रदान करने में सरकार का सहयोग करें. उन्होंने विपक्षी दलों से सदन की कार्यवाही को सुचारु रूप से चलाने की अपील भी की. मुख्यमंत्री रविवार को विधान भवन में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में आयोजित सर्वदलीय बैठक को संबोधित कर रहे थे. यह बैठक 3 अगस्त (सोमवार) से शुरू हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र के संचालन के संबंध में आयोजित की गई थी.

सीएम योगी ने जनहित के हर मुद्दे को सदन में उठाने की अपील की!

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में संवाद अत्यंत महत्वपूर्ण है और सदन जनप्रतिनिधियों को संवाद करने का मंच प्रदान करता है. इससे निकले परिणाम जनोपयोगी होते हैं. 9 वर्ष में विधानसभा ने पूरे देश में संसदीय कार्यप्रणाली में उदाहरण प्रस्तुत किया है, जिससे लोकतंत्र मजबूत हुआ है. सदन स्वस्थ चर्चा-परिचर्चा के लिए जाना जा रहा है. यह काम सभी दलों के नेताओं की वजह से संभव हुआ है. सकारात्मक संवाद का परिणाम है कि विगत 9 वर्ष में उत्तर प्रदेश के बारे में देश-दुनिया की धारणा बदली है. 

बैठक में नेता सदन योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मानसून सत्र में आमजन से जुड़े मुद्दों पर स्वस्थ चर्चा होनी चाहिए. इससे प्रदेश का विकास भी होता है और जनता की समस्याओं का समाधान भी. जनप्रतिनिधि को जनता के हित से जुड़े हर मुद्दों को सदन में गंभीरता से उठाना चाहिए. सीएम ने सभी सदस्यों से अपील की कि सदन के सुचारु संचालन में सभी सदस्यों का सहयोग मिलना चाहिए, इसमें किसी भी प्रकार की बाधा न आए.

विधानभवन में हुई सर्वदलीय बैठक, सीएम योगी ने भी किया संबोधित

Advertisement

यह भी पढ़ें

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी सदन के सुचारु संचालन के लिए सभी सदस्यों का सहयोग मांगा. बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, वित्त/संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्य़क्ष व कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी से रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’, निषाद पार्टी विधानमंडल दल के नेता रमेश सिंह, अपना दल (एस) के आरके पटेल, राष्ट्रीय लोकदल के राजपाल बालियान आदि मौजूद रहे.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें