×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

पुलिस ने लूट और छेड़छाड़ गैंग का किया भंडाफोड़, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का पीए अमित पाठक गिरफ्तार

भाजपा प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक ने इस मामले को लेकर कांग्रेस पर सीधा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शीर्ष नेता ऐसे अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं.

Author
07 Jun 2025
( Updated: 11 Dec 2025
02:15 AM )
पुलिस ने लूट और छेड़छाड़ गैंग का किया भंडाफोड़, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का पीए अमित पाठक गिरफ्तार
Advertisement

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पुलिस ने लूट, चोरी और महिलाओं से छेड़छाड़ जैसे संगीन अपराधों में शामिल एक गैंग का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों अमित पाठक और आनंद पांडेय को गिरफ्तार किया है. इस मामले को लेकर भाजपा प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोला है.

लूट और छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार अध्यक्ष का पीए

हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों अभियुक्तों के संबंध उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय से हैं.

Advertisement

इसमें अमित पाठक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निजी सचिव (पीएस) बताए जा रहे हैं.

भाजपा का कांग्रेस पर सीधा निशाना

भाजपा प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक ने इस मामले को लेकर कांग्रेस पर सीधा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शीर्ष नेता ऐसे अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं.

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा, "क्या आप सभी ने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के बारे में सुना है? इन दिनों गांधी परिवार के गैंग्स के साथ भी कुछ ऐसा ही चल रहा है... यह गैंग वाकई बहुत ही शानदार है. अभी हाल ही में वाराणसी में पुलिस ने लुटेरों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया. दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. उनके खिलाफ चोरी, डकैती और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ समेत 150 से ज्यादा मामले दर्ज हैं. और क्या आप जानते हैं कि इन दो चोरों के पीछे का मास्टरमाइंड कौन है? अमित पाठक नाम का एक शख्स. अमित पाठक कौन है? वह पीसीसी अध्यक्ष यानी कांग्रेस पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का निजी सचिव है."

डॉ. आलोक ने यह भी याद दिलाया कि हाल ही में राजस्थान में भी कांग्रेस के एक पूर्व मंत्री के निजी सचिव को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष पदों पर बैठे लोग देश की सुरक्षा और सामाजिक मर्यादाओं के लिए गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं.

Advertisement

दोनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज़

पुलिस के अनुसार, इन दोनों के खिलाफ थाना कैंट में मुकदमा संख्या 102/2025 दर्ज किया गया है. आरोपियों पर धारा 384 (उगाही), 457 (रात्रि में सेंधमारी), 392 (लूट), 504 (शब्दों से अपमान), 506 (आपराधिक धमकी) और 354 (महिला से छेड़छाड़) के तहत गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

यह भी पढ़ें

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे गैंग की जड़ों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है. वहीं, भाजपा नेता के आरोप के बाद इस मामले ने कांग्रेस पार्टी की प्रदेश इकाई को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें