Advertisement
UP में PM सूर्य घर योजना को लगे पंख, एक महीने में 73 हजार इंस्टॉलेशन, नंबर वन बनने से एक कदम दूर
संचयी इंस्टॉलेशन में उत्तर प्रदेश 7,92,959 इंस्टॉलेशन में दूसरे स्थान पर है. सबसे अहम बात यह है कि अगस्त में उत्तर प्रदेश की औसत दैनिक गति 2,378 इंस्टॉलेशन रही.
Advertisement
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरेलू रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में उत्तर प्रदेश तेजी से देश में प्रथम स्थान की ओर बढ़ रहा है. अगस्त 2026 के प्रदर्शन ने प्रदेश की इस बढ़त को और मजबूत किया है. ये ही स्पीड बनी रही तो जल्द ही उत्तर प्रदेश घरेलू रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में भारत में पहला स्थान हासिल कर सकता है.
अगस्त 2026 तक उत्तर प्रदेश में 7,92,959 संचयी सोलर इंस्टॉलेशन हो चुके हैं. अगस्त माह में ही प्रदेश में 73,716 इंस्टॉलेशन किए गए. इस दौरान उत्तर प्रदेश की औसत दैनिक इंस्टॉलेशन गति 2,378 प्रतिदिन रही, जो देश के प्रमुख राज्यों में सबसे तेज गति में शामिल है.
क्या कहते हैं आंकड़े?
Advertisement
- संचयी इंस्टॉलेशन- 7,92,959
- अगस्त 2026 इंस्टॉलेशन- 73,716
- अगस्त औसत दैनिक गति 2,378/दिन
- अनुमानित ओवरटेक समय लगभग 41 दिन
नंबर वन की रेस में UP
Advertisement
संचयी इंस्टॉलेशन में उत्तर प्रदेश 7,92,959 इंस्टॉलेशन में दूसरे स्थान पर है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अगस्त में उत्तर प्रदेश की औसत दैनिक गति 2,378 इंस्टॉलेशन रही, यानी उत्तर प्रदेश प्रतिदिन औसतन 780 इंस्टॉलेशन ज्यादा कर रहा है.
यह भी पढ़ें- बाढ़ के बीच योगी सरकार का अलर्ट सिस्टम कैसे बना जीवन रक्षक? बची लाखों लोगों की जान, ये प्लानिंग आई काम
Advertisement
यह भी पढ़ें
अगर यही रफ्तार बनी रहती है, तो अक्टूबर 2026 के दूसरे सप्ताह के आसपास उत्तर प्रदेश घरेलू रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में देश का नंबर-1 राज्य बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करेगा.