Advertisement
'लोग चाहते हैं आपसे छुट्टी मिल जाए...', CM योगी ने गोरखपुर में मजाकिया अंदाज में सांसद रवि किशन की ली चुटकी
गोरखपुर में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने मजाक में कहा कि रवि किशन की सांसदी खतरे में है और अगली बार महिला उम्मीदवार आ सकती है. उनके इस बयान पर लोग हंस पड़े, जिसे ज्यादातर लोग हल्की-फुल्की चुटकी ही मान रहे हैं, हालांकि कुछ इसे राजनीतिक संकेत भी मान रहे हैं.
Advertisement
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के गृह जिले गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उस समय माहौल दिलचस्प माहौल बन गया, जब सीएम योगी और सांसद रवि किशन एक ही मंच पर नजर आए. हर बार की तरह इस बार भी दोनों के बीच मजाक और चुटकियों का सिलसिला देखने को मिला. इस बार सीएम योगी की एक बात ने सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया.
कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने मुस्कुराते हुए ऐसी बात कही जिसने सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया. सीएम योगी ने कहा कि रवि किशन की सांसदी अब खतरे में पड़ सकती है. उन्होंने इशारों-इशारों में यह भी कहा कि आगामी चुनाव में गोरखपुर सीट से कोई महिला दावेदार सामने आ सकती है और लोग अब बदलाव चाहते हैं. जैसे ही यह बात सामने आई, मंच पर मौजूद लोगों के साथ-साथ श्रोताओं में भी ठहाके गूंज उठे.
CM योगी ने क्या कहा?
Advertisement
सीएम योगी के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं. कुछ लोग इसे एक सामान्य मजाक मान रहे हैं, क्योंकि सीएम योगी अक्सर रवि किशन के साथ इस तरह की हल्की-फुल्की बातचीत करते रहते हैं. वहीं कुछ लोग इसे आने वाले चुनावों के लिहाज से एक संकेत भी मान रहे हैं. हालांकि, फिलहाल इसे ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है और इसे मंच पर हुई हंसी-ठिठोली का हिस्सा ही समझा जा रहा है.
Advertisement
CM योगी ने की विकास और संघर्ष की बात
अपने संबोधन के दौरान सीएम योगी ने गोरखपुर के विकास और पुराने संघर्षों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि माफिया और मच्छरों के खिलाफ लड़ाई गोरखपुर से शुरू हुई थी, जिसका असर आज पूरे प्रदेश में देखा जा सकता है. उन्होंने 1996 से लेकर 2014 तक के चुनावी सफर को याद करते हुए कहा कि इन वर्षों में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन जनता के सहयोग से हर मुश्किल को पार किया गया. उन्होंने यह भी कहा कि विकास के लिए सड़क से लेकर सदन तक लंबी लड़ाई लड़ी गई है.
Advertisement
केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
सीएम योगी ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश में बड़े स्तर पर बदलाव आया है. उत्तर प्रदेश में भी 2017 और फिर 2022 में जनता ने भाजपा को मजबूत जनादेश दिया, जिससे विकास कार्यों को गति मिली. उन्होंने कहा कि यह पहली सरकार है जिसने अपना कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद दोबारा प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की है. यह जनता के विश्वास और सरकार के काम का प्रमाण है. गोरखपुर के इस कार्यक्रम में जहां एक तरफ हंसी और मजाक का माहौल रहा, वहीं दूसरी तरफ विकास और राजनीति के गंभीर मुद्दों पर भी बात हुई. सीएम योगी का अंदाज यह दिखाता है कि राजनीति में गंभीरता के साथ हल्कापन भी जरूरी है, ताकि जनता से जुड़ाव बना रहे.
यह भी पढ़ें
बताते चलें कि कार्यक्रम सिर्फ एक राजनीतिक मंच नहीं रहा, बल्कि यहां हंसी, यादें और भविष्य की संभावनाओं का मिश्रण देखने को मिला. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में इस मजाक के पीछे कोई संकेत छिपा है या यह सिर्फ मंच की हल्की-फुल्की बातचीत थी.