'पुराने पाप याद आ जाते हैं क्या?'ओपी राजभर बोले- अखिलेश राज में खुद सपाइयों के घर की महिलाएं नहीं थीं सेफ
सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने अखिलेश राज पर तीखा हमला बोला है और कहा कि उनकी सरकार में सपा कार्यकर्ताओं के घरों की महिलाओं को भी डर लगता था. इतना ही नहीं राजभर ने सपा सुप्रीमो को सीधी सियासी लड़ाई का भी चैलेंज दिया है.
Follow Us:
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर तीखा हमला बोलते हुए समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से पूछा कि आखिर कब तक एसी और पीसी यानी एयर कंडीशनर वाले कमरों और प्रेस कॉन्फ्रेंस के सहारे राजनीति चलती रहेगी.
राजभर ने लिखा, 'अखिलेश भाई, कब तक ये हवाबाजी चलती रहेगी. एसी और पीसी से ही चुनाव लड़ लेंगे? एसी कमरे में बैठकर पीसी करके चुनाव लड़ेंगे? जमीन पर आइए महाराज. आइए दो-दो हाथ हो जाएं. एकतरफा चुनाव में मजा नहीं आता है.'
अपने पोस्ट में राजभर ने अखिलेश यादव पर जनता के बीच जाने से बचने का आरोप भी लगाया. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर अखिलेश सीधे जनता का सामना करने में क्यों घबरा रहे हैं. राजभर ने तंज कसते हुए लिखा कि क्या जनता के बीच जाने पर उन्हें अपने पुराने कार्यकाल की बातें और 'पुराने पाप' याद आ जाते हैं.
अखिलेश भाई, कब तक ये हवाबाजी चलती रहेगी। एसी और पीसी से ही चुनाव लड़ लेंगे? एसी कमरे में बैठ कर पीसी करके चुनाव लड़ेंगे?
— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) September 1, 2026
जमीन पर आइये महाराज। आइये दो दो हाथ हो जाये। एकतरफ़ा चुनाव में मज़ा नहीं आता है। आप सीधे जनता का सामना करने में क्यों घबरा रहे हैं? पुराने पाप याद आ जाते हैं…
सपा कार्यकर्ता के घरों की महिलाएं भी थीं असुरक्षित
ओपी राजभर ने अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री रहने के दौरान 2012 से 2017 के बीच के सपा सरकार के कार्यकाल को लेकर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने अपने पोस्ट में दंगा, अपराध, भ्रष्टाचार, लूट-खसोट और महिलाओं के खिलाफ अपराध के मुद्दों को उठाया.
राजभर ने लिखा कि उस दौर की घटनाओं को याद करके 'रूह कांप जाती है' और कई बार ऐसा लगता है कि '2012-2017 के बीच उत्तर प्रदेश में सरकार थी ही नहीं.' उन्होंने अखिलेश यादव को चुनौती देते हुए यहां तक कहा कि अगर उन्हें यकीन न हो तो अपने ही किसी कार्यकर्ता के घर की महिलाओं से बात करके उस दौर के बारे में पूछ लें.
ये भी पढ़ें: 'मुफ्त सफर कैसा लग रहा...', रक्षाबंधन पर बस में सवार हुए योगी सरकार के मंत्री ओपी राजभर, महिलाओं से लिया फीडबैक
‘ट्विटर, एसी और पीसी करते रहिए भाई’
राजभर का हमला यहीं नहीं रुका. उन्होंने अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया और प्रेस कॉन्फ्रेंस तक सीमित रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि जमीन पर उन्हें लेकर माहौल अच्छा नहीं है. उन्होंने लिखा, 'ट्विटर, एसी, पीसी करते रहिए भाई. जमीन पर आपको लेकर बहुत खराब माहौल है.'
ये भी पढ़े: 'अब खबर मिल गई ना?' अंकित बालियान के हत्यारों के एनकाउंटर के बाद अखिलेश पर मंत्री ओपी राजभर का बड़ा हमला
यह भी पढ़ें
साथ ही राजभर ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव के साथ अब उनके स्वजातीय और एक धर्म विशेष के कुछ लोगों को छोड़कर कोई नहीं है. पोस्ट के आखिर में राजभर ने कहा कि 10 साल बीत जाने के बाद भी लोग सपा सरकार के उस कार्यकाल को भूले नहीं हैं, जिसे उन्होंने 'विनाशकारी कार्यकाल' बताया.