जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों...', CM योगी की बड़ी अपील, कहा-अफवाहों पर ध्यान न दें, त्योहारों पर भी नहीं होगी कोई कमी

सीएम योगी ने त्योहारों पर चीनी की कमी को लेकर अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील की है. उन्होंने दो टूक कहा कि प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक है. गोदामों में वर्तमान में 70.64 लाख कुंतल चीनी उपलब्ध है.

Author
15 Oct 2026
( Updated: 15 Oct 2026
01:19 PM )
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों...', CM योगी की बड़ी अपील, कहा-अफवाहों पर ध्यान न दें, त्योहारों पर भी नहीं होगी कोई कमी
Image Source: UPPRD/CANVA
Advertisement

सीएम योगी ने प्रदेश में चीनी की उपलब्धता को लेकर बुधवार को विभागीय अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की. इसके उपरांत चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है. इसकी कहीं कोई कमी नहीं है, इसलिए प्रदेशवासी किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें. त्योहारों पर भी पर्याप्त चीनी उपलब्ध रहेगी. 

प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक

राज्य के गोदामों में वर्तमान में 70.64 लाख कुंतल चीनी का स्टॉक है. इसमें सहकारी चीनी के मिलों के पास 13.40 लाख कुंतल, निगम की चीनी मिलों के पास 2.93 लाख कुंतल तथा निजी क्षेत्र की चीनी मिलों के पास 54.3 लाख कुंतल से अधिक चीनी है. इसके अतिरिक्त चीनी मिलों का संचालन अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से प्रारंभ हो जाएगा, जिससे नवंबर में नए सत्र 2026-27 के अंतर्गत नई उत्पादित चीनी भी बहुत जल्द उपभोक्ताओं के लिए सुलभ हो जाएगी.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान मेट्रो और इंटरनेट बंद करने की क्या थी वजह? केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दी सफाई, बिना शर्त मांगी माफी

Advertisement

यूपे के गोदामों में फिलहाल 70.64 लाख कुंतल चीनी का स्टॉक

इससे पहले केंद्र सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव ने भी मंगलवार को उच्च स्तरीय समीक्षा कर चीनी मूल्यों पर प्रभावी नियंत्रण रखने और देश भर में इसकी सुचारु उपलब्धता बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश दिए थे. इसके उपरांत बुधवार को गन्ना आयुक्त ने क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की. उन्होंने निर्देश दिया चीनी के स्टॉक के भौतिक सत्यापन, मूल्य नियंत्रण सतत निगरानी, सत्यापन कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए.

ये भी पढ़ें: रांका-दास जेल में, दिपके की बढ़ीं मुश्किलें! अब SC/ST एक्ट में मामला दर्ज

गन्ना की उपलब्धता, सप्लाई, स्टॉक, प्राइस की निगरानी के निर्देश

यह भी पढ़ें

गन्ना आयुक्त मिनिस्ती एस ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर जिलों में चीनी मिलों से चीनी निकासी, बाजार में उपलब्धता, उसके एक्स-मिल खुदरा एवं थोक मूल्यों की सतत निगरानी करने का अनुरोध किया है. साथ ही, इसके लिए विशेष विभागीय टीमों का गठन कर भौतिक सत्यापन और प्रवर्तन की कार्रवाई सख्ती से सुनिश्चित करने को कहा गया है. शासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि केंद्र सरकार के सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन हो और त्योहारी सीजन के दौरान बाजार में चीनी की उपलब्धता सुचारु रूप से बनी रहे, ताकि आम उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें