Advertisement
‘एक कचौरी, दो समोसा, इन कॉकरोच…’ मुंबई में अभिजीत दिपके के खिलाफ जमकर हुआ प्रदर्शन, VIDEO वायरल
CJP Against Protest in Mumbai: स्थानीय लोगों ने पार्टी और उसके संस्थापक अभिजीत दिपके के खिलाफ विरोध शुरू कर दिया.. स्थानीय प्रदर्शनकारियों ने धरना देते हुए CJP के खिलाफ नारे लगाए. इस दौरान माहौल में राजनीतिक नारेबाजी के साथ काफी गर्माहट भी नजर आई.
Advertisement
Abhijit Dipke: मुंबई के शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के बीच एक अलग तस्वीर भी देखने को मिली. जहां CJP के समर्थक अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, वहीं कुछ स्थानीय लोगों ने पार्टी और उसके संस्थापक अभिजीत दिपके के खिलाफ विरोध शुरू कर दिया.. स्थानीय प्रदर्शनकारियों ने धरना देते हुए CJP के खिलाफ नारे लगाए. इस दौरान माहौल में राजनीतिक नारेबाजी के साथ काफी गर्माहट भी नजर आई.
‘एक कचौड़ी, दो समोसा...’ के लगे नारे
CJP के विरोध में बैठे लोगों ने व्यंग्य करते हुए नारे लगाए.प्रदर्शन के दौरान ‘एक कचौड़ी, दो समोसा, इन कॉकरोच का क्या भरोसा’ जैसे नारे सुनाई दिए. प्रदर्शनकारियों में से एक ने आरोप लगाया कि CJP का आंदोलन सिर्फ दिखावा है. उसने कहा कि मुंबई के युवा किसी राजनीतिक दल के इशारे पर नहीं आए हैं और वे अपनी विचारधारा और मुद्दों को लेकर खुद आवाज उठा रहे हैं.. प्रदर्शनकारी ने यह भी कहा कि मुंबई के लोग हिंदुत्व और अपनी स्थानीय पहचान से लंबे समय से जुड़े रहे हैं.
Advertisement
मुंबई की आम जनता देशविरोधी काकरोच का खुलकर सामना करते हुए 🔥 pic.twitter.com/CvpyFfkCsy
— 🇳🇵🇳🇵शंकर सेन ठाकुरी 🇮🇳🇮🇳 (@ShankarSenNRF) ?ref_src=twsrc%5Etfw">October 3, 2026Advertisement
Loading Ad...
स्थानीय लोगों को किस बात की चिंता?
Advertisement
शिवाजी पार्क के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि यह इलाका सिर्फ प्रदर्शन के लिए इस्तेमाल होने वाली खुली जगह नहीं है. इसके आसपास रिहायशी इलाके, स्कूल और अस्पताल हैं. ऐसे में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने पर ट्रैफिक बढ़ सकता है और आसपास रहने वालों को परेशानी हो सकती है..
स्थानीय लोगों ने खास तौर पर शोर, वाहनों की भीड़ और आपातकालीन सेवाओं की आवाजाही को लेकर चिंता जताई ह.. उनका कहना है कि विरोध प्रदर्शन करना है तो मुंबई में इसके लिए तय जगहों का इस्तेमाल किया जा सकता है. कुछ लोगों ने आजाद मैदान का विकल्प भी सुझाया है..
Mumbai, Maharashtra: Residents of Dadar have opposed the Cockroach Janata Party’s planned protest at Shivaji Park, saying such protests disturb peace in the area
— IANS (@ians_india) ?ref_src=twsrc%5Etfw">October 2, 2026
A local says, "They are doing it forcefully. This protest should not take place..." pic.twitter.com/2pBRxCSun1
पार्क में भिड़े समर्थक और स्थानीय लोग?
Advertisement
प्रदर्शन से पहले CJP के कुछ सदस्य शिवाजी पार्क पहुंचे थे. इसी दौरान वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने उनसे प्रदर्शन को लेकर आपत्ति जताई. दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई और स्थानीय लोगों ने संगठन के सदस्यों से वहां से जाने को कहा. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया .
संविधान को लेकर भी हुई नारेबाजी
CJP के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे एक व्यक्ति ने अभिजीत दिपके पर भी निशाना साधा.एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "एक तरफ संविधान बचाने की बात चल रही है, अभिजीत दिपके जैसे कॉकरोच संविधान को खत्म करने की बात करते हैं. हम संविधान की रक्षा करना जानते हैं, संविधान का सम्मान करना जानते हैं. मुंबईकर कॉकरोच जनता पार्टी का व्यवहार नहीं सहेगा."
Advertisement
Mumbai : Security tightened at Shivaji Park ahead of CJP protest against CEC Gyanesh Kumar. pic.twitter.com/XH7xle1Lvn
— News Arena India (@NewsArenaIndia) ?ref_src=twsrc%5Etfw">October 2, 2026
इसके बाद मुंबई में मंत्रालय के बाहर भी CJP के खिलाफ प्रदर्शन की खबर सामने आई. प्रदर्शनकारियों ने पार्टी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की...हालांकि, प्रदर्शनकारियों द्वारा लगाए गए राजनीतिक आरोप उनके अपने दावे और विचार हैं.
मुंबई में अभिजीत दिपके के प्रदर्शन के दौरान 75 साल के बुजुर्ग की मौत, हार्ट अटैक से गई जान
Advertisement
आदित्य ठाकरे ने किया CJP के प्रदर्शन का समर्थन
इसी बीच शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने CJP के प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि मुंबई लोकतंत्र और अपने अधिकारों को लेकर एकजुट हो रही है. ठाकरे ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने लोगों की आवाज और उनके वोट के अधिकार को प्रभावित किया है. उन्होंने लोगों से CJP के आंदोलन के समर्थन में आने की अपील भी की.
यह भी पढ़ें
आदित्य ठाकरे ने इसे केवल राजनीतिक मुद्दा न बताते हुए लोकतंत्र, वोट और संविधान से जुड़ा मामला बताया. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भी तीखी टिप्पणी करते हुए उनके पद से हटने की मांग दोहराई. इस तरह शिवाजी पार्क में एक ही मुद्दे को लेकर समर्थन और विरोध, दोनों तरह की तस्वीरें सामने आईं और मुंबई का राजनीतिक माहौल काफी गर्म दिखाई दिया.