असम में घुसपैठियों के खिलाफ रातभर चला ऑपरेशन, 11 बांग्लादेशी दबोचे, CM हिमंत ने पोस्ट कर दिया कड़ा मैसेज
हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया, देर रात चलाए गए एक ऑपरेशन में, असम पुलिस ने 11 अवैध प्रवासियों को पकड़ा जो गैर-कानूनी तरीके से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे
Follow Us:
Assam News: असम में घुसपैठियों के खिलाफ हिमंत बिस्वा सरकार का ऑपरेशन लगातार जारी है. सीमा पर अवैध रूप से एंट्री करने वाले रोहिंग्याओं के खिलाफ एक्शन हो रहा है. इसी कड़ी में असम पुलिस ने देर रात 11 घुसपैठियों को दबोचा.
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस ऑपरेशन की जानकारी दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर कर इस बारे में बताया. असम CM ने लिखा, बिना किसी की नज़र में आए असम में घुसने की कोशिश की गई, लेकिन यह कामयाब नहीं हो पाए.’
Tried to enter Assam unnoticed. Didn’t quite work out.
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) October 2, 2026
In a late-night operation, @assampolice managed to spot 11 illegal immigrants who were illegally entering India and were prevented from entering.
The message is clear: the border is being watched and illegal entry will face… pic.twitter.com/ihiYUkzSXR
देर रात असम पुलिस ने चलाया ऑपरेशन
हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया, देर रात चलाए गए एक ऑपरेशन में, असम पुलिस ने 11 अवैध प्रवासियों को पकड़ा जो गैर-कानूनी तरीके से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे और उन्हें रोक दिया गया.
हिमंत बिस्वा सरमा ने यह भी कहा कि संदेश साफ है, बॉर्डर पर नजर रखी जा रही है और अवैध रूप से घुसने वालों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की जाएगी.
बांग्लादेशी घुसपैठियों पर एक्शन जारी
असम पुलिस ने राज्य में घुसे बांग्लादेशियों के खिलाफ अभियान चला रखा है. इससे पहले बुधवार को असम पुलिस और जीआरपी के जॉइंट ऑपरेशन बोंगाईगांव के न्यू बोंगाईगांव रेलवे स्टेशन से नौ बांग्लादेशी पकड़े गए थे. बोंगाईगांव के एसएसपी नुमल महत्ता ने बताया कि पूछताछ के दौरान सभी के बांग्लादेश नागरिक होने की पुष्टि हुई हैं. उनके पास से चार बांग्लादेशी राष्ट्रीय पहचान पत्र बरामद किए गए हैं.
यह भी पढ़ें- ‘एक कचौरी दो समोसा, आप सबका…’, हिमंत बिस्वा पर चढ़ा Gen-Z फीवर, ट्रेंडिंग स्लोगन के साथ कह दी बड़ी बात
यह भी पढ़ें
हिमंत बिस्वा सरमा सरकार में घुसपैठियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का रुख अपनाया जा रहा है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार जुलाई 2026 तक असम से कुल 1,679 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को असम से वापस डिपोर्ड किया गया है.