जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'कांग्रेस-सपा के बीच चरम पर तनातनी...', इमरान मसूद की नियुक्ति पर RLD नेता रोहित अग्रवाल ने कसा तंज, पूछा-अब कौन टूटेगा?

RLD नेता रोहित अग्रवाल ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बड़ा दावा किया है. इमरान मसूद की नियुक्ति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि गठबंधन बचाने और अंदरूनी असंतोष से निपटने की चुनौती है.

Author
03 Oct 2026
( Updated: 03 Oct 2026
01:41 PM )
'कांग्रेस-सपा के बीच चरम पर तनातनी...', इमरान मसूद की नियुक्ति पर RLD नेता रोहित अग्रवाल ने कसा तंज, पूछा-अब कौन टूटेगा?
Image Source: IANS
Advertisement

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के द्वारा इमरान मसूद को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रवक्ता रोहित अग्रवाल ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीट बंटवारे को लेकर खींचतान का दावा करते हुए कहा कि दोनों दलों के गठबंधन में तनाव चरम पर पहुंच गया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने आत्मसम्मान से समझौता करने को तैयार नहीं है और 150 से कम सीटों पर मानने को तैयार नहीं है.

'सपा कार्यकर्ताओं में सीट शेयरिंग को लेकर असंतोष'

रोहित अग्रवाल ने इमरान मसूद के बयान को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि यह देखना होगा कि वह किसके इशारे पर बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में लंबे समय से टिकट की उम्मीद लगाए बैठे कार्यकर्ता भी कांग्रेस के साथ गठबंधन की जरूरत पर सवाल उठा रहे हैं. उनके मुताबिक, सपा के कुछ कार्यकर्ताओं का मानना है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का कोई खास राजनीतिक अस्तित्व नहीं है और उसके साथ सीटों का समझौता करने की जरूरत नहीं है.

'सपा के सामने एक तरफ कुआं, दूसरी तरफ खाई'

Advertisement

रालोद प्रवक्ता ने कांग्रेस और सपा के बीच मौजूदा स्थिति को गठबंधन की रस्सी में बढ़ते तनाव जैसा बताते हुए कहा कि अब देखना होगा कि पहले समाजवादी पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ता है या दोनों दलों के गठबंधन में दरार आती है. उन्होंने सपा के सामने इसे एक तरफ कुआं और दूसरी तरफ खाई जैसी स्थिति बताया.

ये भी पढ़ें: यूपी में कांग्रेस के कार्यकारी नहीं, असली अध्यक्ष होंगे इमरान मसूद! क्या है राहुल गांधी का असली गेम प्लान?

सपा-कांग्रेस में सत्ता को लेकर खींचतान

रोहित अग्रवाल ने 2027 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए दावा किया कि दोनों दलों के बीच आपसी तनाव और असमंजस को देखते हुए जनता उनके राजनीतिक इरादों को समझ चुकी है. उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों दलों के बीच सत्ता को लेकर खींचतान है और जनता की सेवा उनके एजेंडे में प्राथमिकता पर नहीं है.

यह भी पढ़ें

ये भी पढ़ें: ‘सपा साथ नहीं देती तो 6 सीटें भी नहीं जीतते..’ UP में कांग्रेस ने रखी 150 सीटों की मांग पर अखिलेश के सांसद का तंज

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें