जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘सपा साथ नहीं देती तो 6 सीटें भी नहीं जीतते..’ UP में कांग्रेस की 150 सीटों वाली मांग पर अखिलेश के सांसद का तंज

सपा सांसद शिवपाल सिंह पटेल ने कांग्रेस की डिमांड पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि 150 सीट तो दूर की बात है, कांग्रेस को 50 सीटें दें, ये भी बड़ी बात होगी.

Author
03 Oct 2026
( Updated: 03 Oct 2026
02:10 PM )
‘सपा साथ नहीं देती तो 6 सीटें भी नहीं जीतते..’ UP में कांग्रेस की 150 सीटों वाली मांग पर अखिलेश के सांसद का तंज
File Photo/IANS
Advertisement

उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. इसी के साथ दल-बदल, गठबंधन और सीट बंटवारे पर चर्चाएं तेज हो गईं. इस बीच कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीटों को लेकर पशोपेश बना हुआ है. कांग्रेस ने कम से कम 150 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात की है. पार्टी की इस मांग पर सपा ने तंज कसा है. 

सपा सांसद शिवपाल सिंह पटेल ने कांग्रेस की इस डिमांड पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि 150 सीट तो दूर की बात है, कांग्रेस को 50 सीटें दें, ये भी बड़ी बात होगी. सपा सांसद ने कांग्रेस की इस मांग को वाजिब न मानते हुए सीधे खारिज कर दिया. 

सपा सांसद का कांग्रेस पर बड़ा निशाना 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सपा सांसद शिवपाल सिंह पटेल ने कांग्रेस को आईना दिखाते हुए कहा, गठबंधन में सीटों का बंटवारा पार्टियों की राजनीतिक हैसियत, विधायकों-सांसदों की संख्या और संगठन की ताकत को देखकर होना चाहिए.

शिवपाल सिंह पटेल ने तो यह तक कह दिया कि अगर कांग्रेस समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करती तो वह लोकसभा चुनावों में 6 सीटें भी नहीं जीत पाती. उन्होंने कहा, कांग्रेस को पिछले चुनावों से सबक लेना चाहिए.  

Advertisement

अखिलेश यादव के कहने पर रायबरेली में उतरे राहुल!

इंडिया टुडे से की गई बातचीत में सपा सांसद ने रायबरेली सीट पर कांग्रेस की जीत और राहुल गांधी की उम्मीदवारी को लेकर भी बात की. उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ने को लेकर पहले हिचक रहे थे, बाद में अखिलेश यादव ने उन्हें समझाया, जिसके बाद राहुल गांधी तैयार हुए. 

यह भी पढ़ें- UP चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अजय राय की जगह आराधना मिश्रा को कमान, फैसले पर उठे सवाल

सपा सांसद ने दावा किया कि गठबंधन में कांग्रेस के होने की वजह से सपा के वोट कटे थे और अगर ऐसा नहीं होता तो सरकार बन सकती थी. 

लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस के बीच था गठबंधन 

Advertisement

यह भी पढ़ें

2024 के लोकसभा चुनावों में UP में राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जोड़ी हिट रही थी. उस समय दो लड़कों की जोड़ी वाला नारा भी खूब चला था. इस चुनाव में 80 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस ने 17 सीटों पर चुनाव लड़ा था. इनमें से 6 पर जीत दर्ज की थी. जिन सीटों पर जीत दर्ज की वो अमेठी, रायबरेली, सहारनपुर, बाराबंकी, सीतापुर और इलाहाबाद है. हालांकि कांग्रेस ने विधानसभा में 150 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही थी. मौजूदा समय में विधानसभा में कांग्रेस के पास केवल दो विधायक हैं. जो कि UP में कांग्रेस की कमजोर स्थिति को जाहिर करते हैं. सपा भी कांग्रेस की इसी कमजोरी का फायदा उठाते हुए उसके 150 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग को ठुकराती रही है. अब देखना होगा फाइनल मुहर कितनी सीटों पर लगती है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें