Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

अब मदरसों में भी सुनाई देगी 'वंदे मातरम्' की गूंज, बंगाल की सुवेंदु सरकार का बड़ा फैसला

पश्चिम बंगाल सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के सभी मदरसों में प्रार्थना सभा के दौरान ‘वंदे मातरम्’ गाना अनिवार्य कर दिया है. मदरसा शिक्षा विभाग के आदेश के मुताबिक यह नियम सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त सभी मदरसों पर लागू होगा.

Image Source: IANS
Loading Ad...

पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार ने एक और बड़ा फैसला लेकर सियासी माहौल को गर्म कर दिया है. अब राज्य के सभी मदरसों में क्लास शुरू होने से पहले प्रार्थना सभा के दौरान ‘वंदे मातरम्’ गाना अनिवार्य होगा. अल्पसंख्यक कार्य और मदरसा शिक्षा विभाग की ओर से जारी इस आदेश के बाद पूरे राज्य में इसकी चर्चा तेज हो गई है. सरकार का कहना है कि यह फैसला राष्ट्रभावना को मजबूत करने और छात्रों में देशभक्ति की भावना विकसित करने के उद्देश्य से लिया गया है.

मदरसा एजुकेशन विभाग ने जारी किया आदेश

मदरसा एजुकेशन विभाग के डायरेक्टर द्वारा जारी आदेश में साफ कहा गया है कि पुराने सभी निर्देशों और व्यवस्थाओं को बदलते हुए अब पश्चिम बंगाल के हर मदरसे में यह नियम लागू होगा. इसमें सरकारी मॉडल मदरसे, सहायता प्राप्त मदरसे, मंजूर MSKS, मंजूर SSKS और मान्यता प्राप्त गैर सहायता प्राप्त मदरसे भी शामिल हैं. आदेश के मुताबिक, रोजाना क्लास शुरू होने से पहले प्रार्थना के दौरान ‘वंदे मातरम्’ गाना जरूरी होगा. सरकार ने इस फैसले को केवल औपचारिक आदेश तक सीमित नहीं रखा है, बल्कि सभी मदरसा प्रशासकों और संस्था प्रमुखों को इसका सख्ती से पालन करने का निर्देश भी दिया गया है. माना जा रहा है कि आने वालेदिनों में इसकी निगरानी के लिए अलग व्यवस्था भी बनाई जा सकती है.

Loading Ad...

Loading Ad...

स्कूलों के बाद अब मदरसों में लागू नियम

दरअसल, इससे पहले 14 मई 2026 को राज्य सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में भी ‘वंदे मातरम्’ को अनिवार्य किया था. अब उसी नीति का विस्तार करते हुए मदरसों को भी इसके दायरे में ला दिया गया है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह फैसला पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा संदेश देने वाला साबित हो सकता है.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

बहरहाल, इस आदेश को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कोई इसे राष्ट्रहित से जोड़कर देख रहा है तो कोई इसे राजनीतिक रणनीति बता रहा है. लेकिन इतना तय है कि पश्चिम बंगाल में ‘वंदे मातरम्’ को लेकर बहस अब और तेज होने वाली है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...