×
जिस पर देशकरता है भरोसा

‘अब कोई रुम्बा तुम्बा जुम्बा नहीं’, ममता बनर्जी की हार पर देवोलीना ने ली चुटकी, बोलीं- अब WB में आपकी शक्ल कभी नहीं देखनी

एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने बंगला चुनाव के नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. दरअसल देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर एक पोस्ट हैं, जिसमें उन्होंने इशारों-इशारों में ममता बनर्जी और राहुल गांधी पर निशाना साधा है.

‘अब कोई रुम्बा तुम्बा जुम्बा नहीं’, ममता बनर्जी की हार पर देवोलीना ने ली चुटकी, बोलीं- अब WB में आपकी शक्ल कभी नहीं देखनी
Image Credits: Mamta Banerjee/IANS/X/@AITCofficial/ Devoleena/Instagram
Advertisement

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने पहली बार बंगाल की सत्ता पर कब्जा करते हुए 206 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत हासिल किया. वहीं पिछले 15 सालों से राज कर रहीं ममता बनर्जी की पार्टी TMC को सिर्फ 81 ही सीटें मिलीं. बंगाल में ममता दीदी की जिस तरह से करारी हार हुई है. उस पर कई जानी मानी हस्तियां अपना रिएक्शन दे रही हैं. 

ममता बनर्जी की हार पर देवोलीना ने लिए मजे

अब एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने बंगला चुनाव के नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. दरअसल देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर एक पोस्ट हैं, जिसमें उन्होंने इशारों-इशारों में ममता बनर्जी और राहुल गांधी पर निशाना साधा है. टीवी पर गोपी बहू बनकर घर-घर में पहचान बनाने वाली देवोलीना ने अपने पोस्ट में लिखा, “अगर मैंने कभी किसी राजनेता से नफरत की है, तो वो यही हैं. RG और उसकी गैंग से भी ज्यादा. असल में, मुझे लगता है कि RG एक अच्छे इंसान है, जिनका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत बढ़िया है और यह बात हर बार केंद्र के फायदे में ही जाती है.”

‘अब WB में आपकी शक्ल कभी नहीं देखनी’

एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, “MB  और उसकी गैंग, टाटा. अब WB में आपकी शक्ल कभी नहीं देखनी. WB ने इतने सालों तक जो सबसे बुरा सपना झेला है, वो तुम ही हो. बदलाव की जरूरत थी, सो बदलाव हो गया. अब कोई ‘रुम्बा-तुम्बा-जुम्बा’ नहीं. अब तो बस ‘ढिंका चिका, ढिंका चिका’ चलेगा.”

Advertisement

मुस्लिम शख़्स से की थी देवोलिना भट्टाचार्जी से शादी

बात करें देवोलिना भट्टाचार्जी  की तो 14 दिसंबर 2022 को एक्ट्रेस ने अपने मुस्लिम बॉयफ़्रेंड शाहनवाज शेख़ से कोर्ट मैरिज की थी. शाहनवाज शेख़ पेशे से जिम ट्रेनर हैं. और कई स्टार्स को जिम में ट्रेन करते हैं. देवोलिना और शाहनवाज की लव स्टोरी भी जिम के दौरान ही शुरु हुई थी. 

ममता बनर्जी को शुभेंदु ने कितने वोटों से दी मात?

बता दें कि इस चुनाव में चौंकाने वाला मोड़ तब सामने आया,जब सीएम और TMC की प्रमुख ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से शुभेंदु अधिकारी से 15,105 वोटों से हार गईं. जहां अधिकारी को 73,917 वोट मिले, जबकि बनर्जी को 58,812 वोट मिले थे. वहीं माकपा के श्रीजीव बिस्वास काफी पीछे रहे. 

Advertisement

किस पार्टी ने कितनी सीटें जीतीं?

EC के आकड़ों की मानें तो 294 सीटों में से बीजेपी ने 206 सीटें जीती हैं. वहीं TMC ने 81 सीटें जीती. और एक सीट पर गिनती जारी है. कांग्रेस को 2 सीटें मिली हैं, जबकि हुमायूं कबीर की एजेूपी को भी 2 सीटे मिली हैं. वहीं माकपा केवल एक ही सीट जीत पाई. 

बंगाल में कितने चरणों में हुए चुनाव

यह भी पढ़ें

बंगाल में दो चरणों में चुनाव हुए थे. पहले चरण के मतदान 23 अप्रैल को हुए थे, जबकि दूसरे चरण के मतदान 29 अप्रैल को हुए थे. वहीं 4 मई को नतीजे घोषित हुए थे. जिसमें बीजेपी ने बंपर जीत हासिल कर ममता की TMC को मात दे दी. 

टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें