×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

असम चुनाव में ‘पाकिस्तान एंगल’ की एंट्री... CM हिमंत का बड़ा दावा, कहा- कांग्रेस पाक से ला रही मैटीरियल

सम चुनाव से पहले कांग्रेस ने सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी पर दुबई प्रॉपर्टी और अमेरिका में कंपनी के आरोप लगाए. इसके जवाब में सीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के पीछे पाकिस्तान लिंक होने का दावा किया और जांच की मांग की.

असम चुनाव में ‘पाकिस्तान एंगल’ की एंट्री... CM हिमंत का बड़ा दावा, कहा- कांग्रेस पाक से ला रही मैटीरियल
Gaurav Gogoi/ Himant Biswa Sarma
Advertisement

असम विधानसभा चुनाव के मतदान में अब महज 3 दिन का समय बचा है. ऐसे में सत्ताधारी बीजेपी हो या विपक्ष की कांग्रेस, दोनों ही दल पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. इसके साथ ही नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप और जुबानी जंग तेज हो चुकी है. चुनावी प्रचार दौरान बयानबाजी अब सिर्फ स्थानीय मुद्दों तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें पाकिस्तान से लेकर दुबई तक के आरोप शामिल हो गए हैं.

कांग्रेस के आरोपों से शुरू हुआ विवाद

दरअसल, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पार्टी का दावा है कि उनके नाम पर दुबई में संपत्ति है और अमेरिका में कंपनी भी जुड़ी हुई है. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस तरह की जानकारी चुनावी हलफनामे में स्पष्ट होनी चाहिए थी.

Advertisement

CM हिमंत ने बताया पाकिस्तानी एंगल

इन आरोपों के जवाब में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मामला पूरी तरह अलग दिशा में मोड़ दिया. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस्तेमाल किया गया मैटीरियल पाकिस्तान से जुड़े सोशल मीडिया ग्रुप्स द्वारा तैयार किया गया है. उन्होंने कहा कि पिछले 10 दिनों में पाकिस्तान के टीवी चैनलों पर असम चुनाव को लेकर 11 टॉक शो किए गए, जो असामान्य है. सरमा के मुताबिक, इन कार्यक्रमों में कांग्रेस के समर्थन की बात सामने आई और यह पूरा घटनाक्रम संदेह पैदा करता है. उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच में एजेंसियों को पाकिस्तान लिंक को भी ध्यान में रखना चाहिए.

CM हिमंत ने दी सख्त चेतावनी

Advertisement

मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि अगर कोई फर्जी दस्तावेजों के जरिए चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करा दी है और उन्हें भरोसा है कि पुलिस कानून के तहत सख्त कदम उठाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय न्याय संहिता के तहत ऐसे मामलों में सख्त सजा का प्रावधान है, जिसमें उम्रकैद तक हो सकती है. इससे साफ है कि सरकार इस विवाद को गंभीरता से ले रही है.

कांग्रेस का पलटवार जारी

वहीं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा अपने आरोपों पर कायम हैं. उनका कहना है कि अगर आरोप गलत हैं तो मुख्यमंत्री को साफ तौर पर इनकार करना चाहिए. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सरमा यह कह सकते हैं कि दुबई में कोई संपत्ति नहीं है या अमेरिका में कोई कंपनी नहीं है. खेड़ा ने यह भी कहा कि कांग्रेस आने वाले दिनों में और सबूत पेश करेगी. उनका दावा है कि चुनावी हलफनामे में संपत्ति छिपाने का मामला गंभीर है और जनता को सच्चाई जानने का हक है.

चुनावी माहौल में बढ़ता तनाव

असम में चुनाव से पहले इस तरह के आरोप-प्रत्यारोप ने माहौल को और ज्यादा संवेदनशील बना दिया है. एक तरफ जहां सत्तारूढ़ पक्ष पाकिस्तान एंगल की बात कर रहा है, वहीं विपक्ष पारदर्शिता और जवाबदेही के मुद्दे को उठा रहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि असम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने हैं जबकि वोटों की गिनती 4 मई को होगी. ऐसे में अब चुनाव के नज़दीक आते ही सियासी बयानबाजी और तेज हो गई है. अब देखना यह है कि इन आरोपों का असर वोटिंग पर कितना पड़ता है और जनता किस पर भरोसा जताती है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें