Advertisement
अमरनाथ यात्रा 2026 से पहले नुनवान बेस कैंप में मॉक ड्रिल, सुरक्षा एजेंसियों ने परखी तैयारियां
श्री अमरनाथ यात्रा 2026 को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए जम्मू-कश्मीर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में अनंतनाग पुलिस ने सीएपीएफ और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ पहलगाम स्थित नुनवान बेस कैंप में मॉक ड्रिल आयोजित कर सुरक्षा व्यवस्थाओं और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र का परीक्षण किया
Advertisement
श्रीअमरनाथ यात्रा 2026 की तैयारी शुरू कर दी गई है. व्यापक सुरक्षा और तैयारी के तहत अनंतनाग पुलिस ने सीएपीएफ और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर पहलगाम के नुनवान बेस कैंप में एक मॉक ड्रिल की.
अनंतनाग पुलिस ने नुनवान बेस कैंप में की मॉकड्रिल
यात्रा के दौरान संभावित आपातकालीन स्थितियों से निपटने में विभिन्न सुरक्षा और आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों की तैयारी, तालमेल और प्रतिक्रिया क्षमताओं का परीक्षण करने के लिए अभ्यास किया गया. मॉक ड्रिल में अलग-अलग आपातकालीन स्थितियों का अभ्यास किया गया, जिससे भाग लेने वाली एजेंसियों को अपनी ऑपरेशनल तैयारी का आकलन करने और प्रतिक्रिया तंत्र को बेहतर बनाने में मदद मिली.
Advertisement
अनंतनाग पुलिस, सीएपीएफ, एसडीआरएफ, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज, स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों के कर्मियों ने इस अभ्यास में सक्रिय रूप से भाग लिया. ड्रिल में त्वरित प्रतिक्रिया, प्रभावी संचार, लोगों को सुरक्षित निकालने की प्रक्रियाओं, भीड़ प्रबंधन और एजेंसियों के बीच आपसी तालमेल पर ध्यान केंद्रित किया गया.
Advertisement
सभी एजेंसियों ने आवश्यक निर्देश किए जारी
वरिष्ठ अधिकारियों ने अभ्यास की निगरानी की और भाग लेने वाली टीमों के प्रदर्शन की समीक्षा की. तैयारी को और मजबूत करने और यात्रा के लिए तैनात सभी एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गए.
Advertisement
गांदरबल पुलिस की ओर से भी सुरक्षित, शांतिपूर्ण और तीर्थयात्री-अनुकूल माहौल देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई और भरोसा दिलाया गया कि श्री अमरनाथ जी यात्रा-2026 के सुचारू और सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए सीएपीएफ और नागरिक प्रशासन के साथ मिलकर सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.
3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा
यह भी पढ़ें
बता दें कि अमरनाथ यात्रा की शुरुआत 3 जुलाई से होगी और इसका समापन 9 अगस्त (रक्षाबंधन) को होगा. यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है, जिसके लिए श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) और बैंकों के माध्यम से प्रक्रिया पूरी की जा सकती है.