जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अयोध्या राम मंदिर मामले पर बड़ा एक्शन, योगी सरकार ने बनाई SIT; नृपेंद्र मिश्रा ने कही बड़ी बात

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी मामले की जांच के लिए यूपी सरकार ने SIT गठित कर दी है. श्रीराम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि जांच टीम में वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं और रिपोर्ट तय समय सीमा में सौंपी जाएगी.

अयोध्या राम मंदिर मामले पर बड़ा एक्शन, योगी सरकार ने बनाई SIT; नृपेंद्र मिश्रा ने कही बड़ी बात
Image Source: IANS
Advertisement

अयोध्या श्री राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामलें की जांच करने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यानाथ की सरकार की एसआईटी (SIT) का गठन कर दिया है. अब इस मामलें में श्रीराम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है.

24 घंटे के भीतर बनी जांच टीम

पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 24 घंटे से भी कम समय में जांच के लिए एसआईटी का गठन किया. एसआईटी में बहुत वरिष्ठ अधिकारी शामिल किए गए हैं. इसमें एक डिविजनल कमिश्नर और आईजी समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हैं, जिनके बारे में मुझे बताया गया है कि उन्हें सीबीआई में काम करने का लंबा अनुभव है.

15 दिन में देनी होगी अंतिम रिपोर्ट

Advertisement

नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार काफी तेजी से निर्णय ले रही है. सरकार की ओर से 15 दिन का समय दिया गया है. एसआईटी को 7 दिनों प्रारंभिक रिपोर्ट और 15 दिनों में अंतिम रिपोर्ट देना होगा. हम सभी को जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा करनी चाहिए. अगर कमियां मिलती हैं तो इसके सुधार के लिए कमेटी संस्तुति करेगी उसका कार्यान्वयन किया जाएगा.

राम मंदिर परिसर में चल रहे विकास कार्य

उन्होंने बताया कि बीते दिन इंजीनियर इंडिया लिमिटेड की ओर बाउंड्री वॉल बनाई जा रही है. अधिकारियों के साथ मिलकर समीक्षा की गई और अगस्त 2026 के अंत तक चार किलोमीटर लंबी बाउंड्री वॉल का काम पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है. तेजी से काम करने के लिए छह स्थानों पर काम शुरू करने का निर्णय लिया गया है. दूसरी ओर 25 वॉच टावर बनाने के लिए एक अलग एजेंसी का चयन किया गया है. राम कथा संग्रहालय की बैठक को लेकर नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि इसके दो हिस्से हैं. पहला हिस्सा 20 गैलरी का है. हर गैलरी की स्क्रिप्ट लिखी जा चुकी है और स्क्रिप्ट के अनुसार वीडियो क्या बनेगा, इसको लेकर आज चर्चा की जाएगी.

Advertisement

हनुमानगढ़ी के महंत ने किया सरकार के फैसले का स्वागत

राम मंदिर में कथित अनियमितता मामले में सरकार की ओर से एसआईटी के गठन पर सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी के महंत डॉ. देवेशाचार्य जी महाराज ने शनिवार को कहा था कि सबसे पहले तो हम उत्तर प्रदेश सरकार को इस मामले का संज्ञान लेने और एसआईटी गठित करने के लिए बधाई और शुभकामनाएं देना चाहते हैं. यह भी जरूरी है कि कुछ शरारती तत्वों की ओर से फैलाई जा रही गुमराह करने वाली खबरों की ठीक से जांच हो और सच्चाई सबके सामने आए.

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि राम मंदिर से जुड़े इस संवेदनशील मामले में अब सभी की नजर एसआईटी की जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है. आने वाले दिनों में जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और आगे क्या कार्रवाई की जाएगी.

(INPUT-IANS)

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें