नेपाल बाढ़ में फंसे महाराष्ट्र के नागरिक सुरक्षित भारत लौटे, CM फडणवीस से की वीडियो कॉल पर बात
महाराष्ट्र सीएमओ देर रात एक्स पर एक पोस्ट कर बताया कि नागरिक सुरक्षित भारत लौट आए हैं और महाराष्ट्र की ओर बढ़ रहे हैं. कार्यालय ने बचाव अभियान में शामिल राज्य सरकार और अधिकारियों के बीच तालमेल पर भी जोर दिया.
Follow Us:
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने बताया कि नेपाल के बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे प्रदेश के लोगों का एक समूह सुरक्षित भारत लौट आया है और अब अपने राज्य वापस आ रहा है.
नेपाल के बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुश्किल हालात में फंसे महाराष्ट्र के नागरिकों को अधिकारियों की कोशिशों के बाद वहां से निकाला गया. सुरक्षित भारत पहुंचने के बाद, उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात की और तुरंत मदद और सहयोग के लिए राज्य सरकार का आभार जताया.
नेपाल से सुरक्षित निकाले गए 106 महाराष्ट्र के तीर्थयात्री, बिहार के रास्ते सुरक्षित नागपुर पहुंचे
नेपाल में मुश्किल हालात में फंसे थे पर्यटक
सीएमओ के अनुसार, नागरिकों ने महाराष्ट्र सरकार और मुख्यमंत्री कार्यालय को उनकी सुरक्षित वापसी के लिए तेजी से कार्रवाई, तालमेल और लगातार कोशिशों के लिए धन्यवाद दिया. वर्चुअल बातचीत के दौरान, उन्होंने नेपाल में फंसे रहने के बाद भारत वापस आने पर राहत भी जाहिर की.
सुरक्षित वापसी के बाद फंसे हुए नागरिकों से बात करते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की कोशिशों से ही उन्हें समय पर वहां से निकाला जा सका और वे वापस आ पाए. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि प्रभावित नागरिकों तक तुरंत मदद पहुंचे और उनकी सुरक्षित यात्रा के लिए जरूरी इंतजाम किए जाएं.
CMO ने एक्स पर दी जानकारी
महाराष्ट्र सीएमओ देर रात एक्स पर एक पोस्ट कर बताया कि नागरिक सुरक्षित भारत लौट आए हैं और महाराष्ट्र की ओर बढ़ रहे हैं. कार्यालय ने बचाव अभियान में शामिल राज्य सरकार और अधिकारियों के बीच तालमेल पर भी जोर दिया.
28 अगस्त को भी दी गई थी जानकारी
इससे पहले, 28 अगस्त को सीएमओ ने बताया था कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की कोशिशों से नेपाल में बाढ़ के बीच फंसे महाराष्ट्र के पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.
यह भी पढ़ें
इनमें से 106 पर्यटक नेपाल से बिहार पहुंच चुके हैं, जहां बिहार के मुख्यमंत्री कार्यालय ने उनके रहने और खाने-पीने का इंतजाम किया है. महाराष्ट्र और बिहार के मुख्यमंत्री कार्यालय लगातार उनके संपर्क में हैं और उनकी सुरक्षित वापसी के लिए मिलकर काम कर रहे हैं. ये पर्यटक शनिवार को ट्रेन से पटना से नागपुर जाएंगे. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का कार्यालय भी उनकी यात्रा को आसान बनाने के लिए जरूरी मदद दे रहा है.