×
जिस पर देशकरता है भरोसा

'झालमुड़ी मैंने खाई, मिर्ची TMC को लगी...', पहले चरण के मतदान के बीच बंगाल पहुंचे PM मोदी ने ममता सरकार पर बोला बड़ा हमला

पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने कृष्णानगर रैली में ममता सरकार पर हमला करते हुए कहा कि 4 मई को भाजपा-एनडीए की जीत का जश्न मनाया जाएगा और झालमुड़ी भी बांटी जाएगी.

'झालमुड़ी मैंने खाई, मिर्ची TMC को लगी...', पहले चरण के मतदान के बीच बंगाल पहुंचे PM मोदी ने ममता सरकार पर बोला बड़ा हमला
Image Source: Screengrab/ @narendramodi
Advertisement

पश्चिम बंगाल में गुरुवार को एक ओर जहां पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान जारी है, वहीं दूसरे चरण की 142 सीटों के लिए चुनाव प्रचार भी पूरी तेजी पर है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृष्णानगर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार पर जमकर निशाना साधा.

अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा, 'झालमुड़ी मैंने खाई है लेकिन झाल (मिर्ची) टीएमसी को लगी है.' उन्होंने कहा कि 4 मई को बंगाल में भाजपा-एनडीए की जीत का जश्न मनाया जाएगा, मिठाई बांटी जाएगी और झालमुड़ी भी बांटी जाएगी.

मतदान में रिकॉर्ड की अपील

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान हो रहा है और तमिलनाडु में भी मतदान जारी है. उन्होंने सभी मतदाताओं को शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि इस बार मतदान के नए रिकॉर्ड बनें और लोकतंत्र के इस पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाया जाए.

Advertisement

चुनाव आयोग की सराहना का दावा

उन्होंने दावा किया कि पिछले 50 वर्षों में यह पहला चुनाव है, जिसमें हिंसा सबसे कम हुई है. उन्होंने कहा कि पहले हर हफ्ते हिंसा की घटनाएं होती थीं और उन्हें आत्महत्या का नाम दे दिया जाता था. उन्होंने चुनाव आयोग की सराहना करते हुए कहा कि आयोग ने एक बार फिर बंगाल की धरती पर लोकतंत्र की प्रतिष्ठा स्थापित की है और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित किया है. साथ ही, उन्होंने सरकारी कर्मचारियों की भी तारीफ की, जो इस बार जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभा रहे हैं.

Advertisement

जनता के उत्साह का उल्लेख

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अब तक की जानकारी के अनुसार मतदान पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ रहा है. कृष्णानगर में भय पर भरोसे की जीत का माहौल दिखाई दे रहा है. उन्होंने कहा कि भय खत्म हो रहा है और भरोसा आगे बढ़ रहा है. जिन लोगों की आवाज सालों से दबाई गई थी, वे अब खुलकर बोल रहे हैं। गांव-गांव, गली-गली, महिला-पुरुष, युवा और बुजुर्ग सभी बदलाव की बात कर रहे हैं.

वामपंथ और टीएमसी पर आरोप

पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि 15 साल पहले जनता ने वामपंथ के खिलाफ आवाज उठाई थी और अब वही जनता तृणमूल कांग्रेस के कथित 'जंगलराज' के खिलाफ खड़ी है. यह चुनाव न मोदी लड़ रहा है और न ही भाजपा के कार्यकर्ता बल्कि यह चुनाव बंगाल की जनता खुद लड़ रही है. उन्होंने कहा कि जहां-जहां ज्यादा मतदान हुआ है, वहां भाजपा को मजबूत समर्थन मिला है, जैसा कि पुडुचेरी और असम में देखा गया. उन्होंने विश्वास जताया कि बंगाल में भी भाजपा की जीत तय है.

Advertisement

टीएमसी सरकार पर विकास 

टीएमसी सरकार पर हमला करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पार्टी ने 10 लाख एमएसएमई और हजारों उद्योग लगाने का वादा किया था लेकिन हकीकत में कई फैक्ट्रियां बंद हो गईं और जूट मिलें भी बंद पड़ी हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पतालों को लेकर भी समस्याएं बनी हुई हैं और यहां तक कि एम्स कल्याणी के निर्माण में भी बाधाएं डाली गईं लेकिन भाजपा ने उसे पूरा कराया.उन्होंने कहा कि टीएमसी घुसपैठियों को बढ़ावा देती है और उन्हें संरक्षण देती है जबकि भाजपा 'सबका साथ, सबका विकास' के सिद्धांत पर काम करती है. 4 मई के बाद पश्चिम बंगाल में सुशासन की नई शुरुआत होगी.

मातुआ और नामशूद्र समुदाय को आश्वासन

Advertisement

उन्होंने मातुआ और नामशूद्र समुदाय के लोगों को भरोसा दिलाया कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। कोई भी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा. साथ ही उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार बनने के बाद नागरिकता देने की प्रक्रिया को और तेज किया जाएगा. उन्होंने कहा कि बंगाल का हर वर्ग (किसान, सरकारी कर्मचारी, डॉक्टर, वकील, शिक्षक, दुकानदार, रिक्शा और टैक्सी चालक) सभी भयमुक्त वातावरण और बेहतर व्यवस्था के लिए वोट कर रहे हैं. पुलिस भी अब गुंडों के दबाव से मुक्त होकर जनता की सेवा के लिए वोट डालने वालों की मदद कर रही . पीएम मोदी ने यह भी कहा कि महिलाओं को आरक्षण देने वाले अधिनियम को टीएमसी ने पास नहीं होने दिया.

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि प्रधानमंत्री मोदी के इस संबोधन में उन्होंने पश्चिम बंगाल की राजनीति, विकास, कानून-व्यवस्था और जनभावनाओं को लेकर अपनी बात रखी. अब राज्य में मतदान और चुनावी माहौल के बीच सभी की निगाहें आने वाले परिणामों पर टिकी हैं, जो यह तय करेंगे कि जनता किस दिशा में अपना जनादेश देती है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें