जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Tamil Nadu Election 2026: रजनीकांत का वोट लीक? पोलिंग बूथ पर हुई ऐसी हरकत भड़के लोग, पता चल गया किसे दिया वोट, मचा बवाल

रजनीकांत ने भी चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज में स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला. लेकिन इस दौरान वहां काफी भीड़ थी. जिसने थलाइवा को काफी क़रीब जाकर रिक़ॉर्ड करना शुरु कर दिया. सोशल मीडिया एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें साफ़ दिख रहा है कि भीड़ किस तरह से एक्टर को घेरती हुई नज़र आ रही है.

Tamil Nadu Election 2026: रजनीकांत का वोट लीक? पोलिंग बूथ पर हुई ऐसी हरकत भड़के लोग, पता चल गया किसे दिया वोट, मचा बवाल
Image Credits: Screengrab/IANS
Advertisement

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए गुरुवार को पूरे राज्य में मतदान हो रहा है. इस अवसर पर सिनेमा जगत की कई हस्तियां अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचीं. 

वोट डालने पहुंचे रजनीकांत को भीड़ ने घेरा

दिग्गज एक्टर रजनीकांत ने भी चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज में स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला. लेकिन इस दौरान वहां काफी भीड़ थी. जिसने थलाइवा को काफी क़रीब जाकर रिक़ॉर्ड करना शुरु कर दिया. सोशल मीडिया एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें साफ़ दिख रहा है कि भीड़ किस तरह से एक्टर को घेरती हुई नज़र आ रही है. इस वीडियो पर लोगों का फूट पड़ रहा है. लोग सोशल मीडिया पर ये तक दावा कर रहे हैं कि ये तक पता चल गया है कि रजनीकांत ने किसे वोट डाला है. 

वायरल वीडियो देख भड़के लोग 

Advertisement

फिल्म Critic लक्षमी कांत ने रजनीकांत वोट कास्ट करने वाला वीडियो शेयर लिखा, सुपरस्टार रजनीकांत ने अपना वोट डाला,  कई लोग बहुत करीब से रिकॉर्डिंग कर रहे थे और उन्होंने यह भी देखा कि उन्होंने किसे वोट दिया..”

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “आम नागरिकों को मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं है, जबकि मतदान केंद्रों के अंदर मीडिया को जाने की अनुमति कैसे दी जाती है?”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “मैंने देखा कि वह अपनी उंगली को पांचवें बटन पर न ले जाने के लिए काफी सतर्क था.”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “किसी ने भी इस तथ्य को स्वीकार नहीं किया कि जब रजनीकांत ने मतदान मशीन का बटन दबाया, तो एक पुलिसकर्मी पास ही खड़ा था, और महिला मुख्य मतदान अधिकारी मदद करने के बहाने पास आईं और देखा कि रजनी ने किसे वोट दिया है. उस अधिकारी को किसने आदेश दिया था?”

Advertisement

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “बहुत बुरा. कुछ चुनावों के दौरान ली गई तस्वीरों में दिख रहा है कि वह किस चिन्ह को दबा रहा था. निजता का कोई नामोनिशान नहीं.”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “यह तो अजीब बात है... ऐसा लगता है कि नीली साड़ी वाली महिला और पुलिस ने साफ-साफ देख लिया है कि उसने किसे वोट दिया है. उन्हें मतदाता के इतने करीब जाने की अनुमति कैसे मिली?”

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “वो महिला: सर सर सर... इसे डीएमके को दे दीजिए सर..वो इसे टीवीके पर डाल रहे हैं”

वहीं, कुछ ने स्क्रीनशॉट भी शेयर कर दिए, जिसमें साफ दिख रहा है कि रजनीकांत ने किसे वोट किया और लोग इस पर भी भड़के हुए हैं. उन्होंने प्राइवेसी न होने पर सवाल उठाए. 

Advertisement

पिता कमल हासन संग मतदान करने पहुंचीं श्रुति हासन

एक्टर और राज्यसभा सांसद कमल हासन अपनी बेटी और एक्ट्रेस श्रुति हासन के साथ चेन्नई के टेयनमपेट स्थित एल्डम्स रोड पर चेन्नई हाईस्कूल मतदान केंद्र पहुंचे. उनके आने पर मतदान केंद्र के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई. श्रुति हासन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मैंने वोट कर दिया, आपने किया?” इस पोस्ट के साथ उन्होंने मतदान की तस्वीर भी साझा की. पिता-पुत्री की जोड़ी ने सुबह ही मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला और लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाई. कमल हासन अपनी पार्टी मक्कल नीति मैयम (एमएनएम) के साथ इस बार चुनाव नहीं लड़ रही है लेकिन उन्होंने डीएमके गठबंधन को समर्थन दिया है. 

Advertisement

अजित कुमार भी मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे

इसी दौरान एक्टर अजित कुमार भी चेन्नई के तिरुवनमियुर स्थित एक मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे. सफेद कपड़ों में आए अजित के आने से वहां भारी भीड़ इकट्ठा हो गई. अजित कुमार ने मतदान के बाद वहां से निकलते हुए फैंस का अभिवादन किया. 

थलापति विजय ने भी किया मतदान

वहीं, एक्टर गौतम राम कार्तिक ने चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला. वे राज्य भर में शुरुआती मतदाताओं में शामिल रहे. वहीं एक्टर-राजनेता और टीवीके के प्रमुख थलापति विजय ने चेन्नई के नीलंगराई स्थित एक स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला. विजय की पार्टी इस चुनाव में पहली बार पूर्ण रूप से मैदान में है और वेह खुद दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं.

Advertisement

कब जारी होगा रिजल्ट 

यह भी पढ़ें

तमिलनाडु चुनाव आयोग ने मतदान प्रक्रिया को सुचारू और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे. हर मतदान केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है. राज्य के सभी 234 विधानसभा क्षेत्रों में आज सुबह से शाम तक मतदान चलेगा. मतगणना 4 मई को होगी. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें