×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'मुझे शर्म आती है ममता बनर्जी बंगाल की मुख्यमंत्री हैं', विधानसभा चुनाव से पहले रुपाली गांगुली की राज्य सरकार पर तीखी टिप्पणी

बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार जोरो-शोरो से हो रहा है, वहीं इस बीच टीवी एक्ट्रेस और बीजेपी नेता रुपाली गांगुली ने ममता सरकार पर तंस कसा है.

'मुझे शर्म आती है ममता बनर्जी बंगाल की मुख्यमंत्री हैं', विधानसभा चुनाव से पहले रुपाली गांगुली की राज्य सरकार पर तीखी टिप्पणी
Image Credits: IANS
Advertisement

टीवी एक्ट्रेस और बीजेपी नेता रुपाली गांगुली ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी का खुलकर समर्थन किया है.  उन्होंने कहा कि वह रोज दुर्गा माता से प्रार्थना करती हैं कि बंगाल में भाजपा की सरकार बने और उसका परचम लहराए. 

ममता सरकार पर रुपाली गांगुली का हमला 

आईएएनएस से बातचीत में रुपाली गांगुली ने कहा, “मैंने अपने परिवार को टीएमसी के शासनकाल में देखा है. हिंदू परिवारों को किस तरह प्रताड़ित किया गया, दबाया गया. मेरे परिवार वाले वोट देने की हिम्मत नहीं करते थे, क्योंकि गुंडे घर आ जाते थे. जवान लड़कियां हैं. मगर अब यह वो बंगाल नहीं है जिसमें मैं बड़ी हुई थी. मेरे पिताजी का बंगाल ‘अमर सोनार बांग्ला’ था.”

Advertisement

‘मुझे शर्म आती है ममता बनर्जी बंगाल की मुख्यमंत्री हैं’

रुपाली गांगुली ने ममता बनर्जी पर तीखा हमला करते हुए कहा, “मुझे शर्म आती है कि ममता बनर्जी जैसी व्यक्ति बंगाल जैसे खूबसूरत राज्य की मुख्यमंत्री हैं. उन्होंने जो किया है, वो बेशर्मी की हद पार कर गया है. यह असल में वो समय है कि असली बंगाली और बंगालवासी एकजुट हों. जो घुसपैठिए हैं, उन्हें खदेड़कर बाहर करना होगा. अगर हमें अपना बंगाल वापस चाहिए और गुंडाराज खत्म करना है तो बिना झिझक जाकर वोट कीजिए.”

‘अमित शाह ने खुद कहा है कि वे वहां रहने वाले हैं’

वहीं रुपाली गांगुली ने केंद्रीय गृह मंत्री का हवाला देते हुए कहा, “अमित शाह ने खुद कहा है कि वे वहां रहने वाले हैं. आपको किस बात का डर है? अपने और अपने बच्चों के भविष्य के लिए बेझिझक वोट कीजिए.”

Advertisement

बंगाल में दो चरणों में कब होगा मतदान?

यह भी पढ़ें

294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई को समाप्त होना है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के कार्यक्रम की घोषणा 15 मार्च को हो चुकी है. राज्य में दो चरणों में-23 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान होगा.  वोटों की गिनती 4 मई को होगी. 

टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें