Advertisement
शहीदों का अपमान बर्दाश्त नहीं... शाहजहांपुर में शहीदों की मूर्तियां खंडित मामले में CM योगी का एक्शन, कंपनी हुई ब्लैकलिस्ट
यूपी के सीएम योगी आदित्यानाथ ने शाहजहांपुर में शहीदों की मूर्तियां क्षतिग्रस्त होने पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए. कंपनी पर FIR दर्ज कर ब्लैकलिस्ट किया गया, जबकि जिम्मेदार अफसरों को निलंबित करने के निर्देश दिए गए.
Advertisement
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाहजहांपुर में सड़क चौड़ीकरण के दौरान शहीदों की मूर्तियां खंडित होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है. सीएम योगी ने मामले का संज्ञान लेते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई व मूर्तियों को ससम्मान पुनर्स्थापित करने का आदेश दिया है.
ब्लैक लिस्ट की गई कंपनी
सड़क चौड़ीकरण में शहीदों की मूर्तियां खंडित करने वाली कंपनी के खिलाफ मुख्यमंत्री के आदेश पर तत्काल एफआईआर दर्ज कराई गई. मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन अफसरों की जवाबदेही में काम हो रहा था, उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए. सीएम योगी के आदेश पर कंपनी को तत्काल प्रभाव से ब्लैक लिस्ट करते हुए उससे काम भी वापस ले लिया गया है.
Advertisement
सीएम योगी ने शहीदों की मूर्तियों को पुनर्स्थापित करने का दिया आदेश
Advertisement
मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों का अपमान कतई स्वीकार्य नहीं है. ऐसी लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी. सीएम योगी ने शहीदों की मूर्तियों को तत्काल सम्मानजनक तरीके से सही जगह पुनर्स्थापित करने का भी आदेश दिया है.
यह भी पढ़ें
बताते चलें कि यह मामला साफ करता है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ शहीदों के सम्मान को लेकर कोई समझौता नहीं करना चाहते. अब देखना होगा कि दोषियों पर कार्रवाई कितनी सख्ती से होती है और मूर्तियों की पुनर्स्थापना कितनी जल्दी पूरी की जाती है.