होली पर घर जाना होगा आसान! UP में 28 फरवरी से 9 मार्च तक चलेंगी अतिरिक्त बसें

UP: Yogi Adityanath की सरकार ने खास इंतजाम किए हैं. 28 फरवरी से 9 मार्च तक अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी ताकि किसी यात्री को परेशानी न हो.

Author
25 Feb 2026
( Updated: 25 Feb 2026
12:33 PM )
होली पर घर जाना होगा आसान! UP में 28 फरवरी से 9 मार्च तक चलेंगी अतिरिक्त बसें
Image Source: Social Media

UP Holi Special Buses: होली के त्योहार पर ज्यादा से ज्यादा लोग अपने घर जाते हैं, इसलिए सड़कों पर यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ जाती है. इसे देखते हुए Yogi Adityanath की सरकार ने खास इंतजाम किए हैं. 28 फरवरी से 9 मार्च तक अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी ताकि किसी यात्री को परेशानी न हो. सरकार का मकसद है कि लोगों को सुरक्षित, आरामदायक और समय पर यात्रा की सुविधा मिले.

ज्यादा भीड़ वाले रूट पर विशेष ध्यान

प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) Dayashankar Singh ने बताया कि दिल्ली, गाजियाबाद और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से त्योहार के समय सबसे ज्यादा भीड़ रहती है. इसलिए इन इलाकों में पहले से ही अतिरिक्त बसें और कर्मचारी तैनात किए जाएंगे. अगर किसी रूट पर 60 प्रतिशत से ज्यादा यात्री मिलते हैं, तो वहां तुरंत और बसें भेजी जाएंगी.
साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि सभी सरकारी बसें पूरी क्षमता के साथ सड़कों पर चलें. अनुबंधित (कॉन्ट्रैक्ट) बसों के कर्मचारियों को इस दौरान छुट्टी नहीं दी जाएगी. बस मालिकों को भी कहा गया है कि वे समय रहते अपनी बसों की मरम्मत पूरी कर लें, ताकि संचालन में कोई रुकावट न आए.

सुरक्षा और सफाई पर खास जोर

सरकार ने साफ कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता है. अगर कहीं जाम या दुर्घटना की स्थिति बनती है, तो उसे तुरंत नियंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं. प्रवर्तन दल लगातार निगरानी करेंगे. बस चालकों और परिचालकों का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट भी किया जाएगा, ताकि नशे में ड्राइविंग जैसी घटनाएं न हों.
बसों की तकनीकी जांच भी की जाएगी. सीटें ठीक हों, खिड़कियों के शीशे सही हों और फायर सेफ्टी उपकरण मौजूद हों, यह सुनिश्चित किया जाएगा. इसके अलावा बस स्टेशनों और बसों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं.

कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन योजना

त्योहार के समय बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी. जो चालक या परिचालक प्रतिदिन औसतन 300 किलोमीटर बस चलाएंगे, उन्हें 360 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 3600 रुपये मिलेंगे. अगर कोई कर्मचारी 10 दिन लगातार ड्यूटी पूरी करता है और तय मानक पूरा करता है, तो उसे 450 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 4500 रुपये दिए जाएंगे.
अगर तय किलोमीटर से ज्यादा बस चलाई जाती है, तो प्रति किलोमीटर 55 पैसे अतिरिक्त भी मिलेंगे. डिपो और कार्यशालाओं में काम करने वाले कर्मचारियों को भी 10 दिन लगातार ड्यूटी पर 2100 रुपये और 9 दिन की ड्यूटी पर 1800 रुपये एकमुश्त दिए जाएंगे.

बेहतरीन प्रदर्शन पर सम्मान

सिर्फ प्रोत्साहन राशि ही नहीं, बल्कि अच्छा प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मान भी दिया जाएगा. जिन क्षेत्रों की बसों से सबसे ज्यादा आय होगी, वहां के क्षेत्रीय प्रबंधकों और सेवा प्रबंधकों को प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे. साथ ही 10 डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को भी सम्मानित किया जाएगा.

यात्रियों को क्या होगा फायदा?

यह भी पढ़ें

इन सभी इंतजामों का सीधा फायदा यात्रियों को मिलेगा. त्योहार के समय भीड़ के बावजूद बसें समय पर मिलेंगी, सुरक्षा बेहतर रहेगी और सफर ज्यादा आरामदायक होगा. सरकार का उद्देश्य है कि होली का त्योहार लोग खुशी और सुरक्षित यात्रा के साथ मना सकें.

Tags

Advertisement

टिप्पणियाँ 0

LIVE
Advertisement
Podcast video
देश और धर्म पर बात आई तो शरीर की 206 हड्डियों के साथ संविधान की सारी धाराएं तोड़ दूंगी! Megha
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें