जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

नीम करोली बाब की संपत्ति पर विवाद, 6 पोतियों ने ट्रस्ट पर लगाया जमीन कब्जाने का आरोप

नीम करोली बाबा की पोतियों ने दावा किया कि गांव में हनुमान ट्रस्ट ने पैतृक मकान और पूजा स्थल पर कब्जे किया है. उन्होंने जिलाधिकारी संतोष शर्मा को एक शिकायती पत्र भी लिखा है.

नीम करोली बाब की संपत्ति पर विवाद, 6 पोतियों ने ट्रस्ट पर लगाया जमीन कब्जाने का आरोप
Image Source- IANS
Advertisement

हिंदुओं का प्रसिद्ध तीर्थ धाम कैंची धाम वाले नीम करोली बाबा की पैतृक संपत्ति को लेकर नया विवाद छिड़ गया है. यह संपत्ति यूपी के फिरोजाबाद के टूंडला तहसील के अकबरपुर गांव में है. जहां नीम करौली बाबा का जन्म हुआ था. 

नीम करोली बाबा के वंशजों ने दावा किया है कि उनकी संपत्ति पर कब्जा कर लिया गया है. जिसमें उनका पूजा स्थल भी शामिल है. दरअसल, अकबरपुर गांव में नीम करौली बाबा के छोटे बेटे धर्म नारायण शर्मा की छह बेटियों ने शिकायत दर्ज करवाई है.

कैंची धाम की संपत्ति को लेकर क्या है विवाद? 

नीम करोली बाबा की पोतियों ने दावा किया कि गांव में हनुमान ट्रस्ट ने पैतृक मकान और पूजा स्थल पर कब्जे किया है. उन्होंने जिलाधिकारी संतोष शर्मा को एक शिकायती पत्र भी लिखा है. 
जिसमें पोतियों ने लिखा, यह बाबा नीम करोली का पैतृक घर है, इसी मकान में बाबा रहते थे. यहां 2 कमरों में बाबा और उनकी पत्नी की पूजा स्थली बनी है, जबकि बाकी कमरों में पुजारी रहते हैं. 

कोर्ट जाने की दी चेतावनी 

Advertisement

बाबा के पोतियों ने आरोप लगाया है कि बाबा के पैतृक मकान पर श्री ठाकुर हनुमान जी ट्रस्ट ने जबरन कब्जा किया है. उन्होंने DM ऑफिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए यह भी कहा कि प्रशासन एक्शन नहीं लेगा तो उन्हें कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा. इस मामले में DM ने जांच के आदेश दे दिए हैं. 

ट्रस्ट ने आरोपों पर क्या कहा? 

बाबा की पोतियों ने जन्मस्थली पर जल्द से जल्द कब्जा हटवाने की गुहार लगाई है. वहीं, आरोपों पर ट्रस्ट का पक्ष भी सामने आया है. उसका कहना है कि यह सभी जगह उन्हें पहले ही मिल चुकी थीं. ठाकुर हनुमान ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने बाबा की संपत्ति पर कब्जा करने के आरोपों से इनकार किया और कहा, बाबा के मकान, मंदिर और डाक बंगलिया ट्रस्ट को दान में दिया गया था. अगर यह संपत्ति ट्रस्ट को नहीं दी गई होती, तो इतने बरसों से ट्रस्ट इसकी देखरेख क्यों करता. 

नीम करोली बाबा के परिवार के बारे में जानें

बाबा नीम करोली महाराज का जन्म धनी ब्राह्मण और जमींदार दुर्गा प्र परिवार में हुआ था. उनके पिता का नाम दुर्गा प्रसाद शर्मा था. कहा जाता है 11 साल की उम्र में ही उनकी शादी हो गई थी. 
उनके दो बेटे अनेक सिंह और धर्म नारायण शर्मा और एक बेटी गिरजा शर्मा हुईं. शादी के कुछ वर्ष बाद ही उन्होंने घर त्याग दिया था. उनका वास्तविक नाम नीब करोरी है. नीम करोली बाबा का आश्रम कैंची धाम उत्तराखंड के नैनीताल में स्थित एक प्रसिद्ध आध्यात्मिक आश्रम और मंदिर है. यह नैनीताल-अल्मोड़ा मार्ग पर भवाली से लगभग 9 किलोमीटर और नैनीताल से 17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. 

यह भी पढ़ें

यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर भाई के लिए चांदी की राखी क्यों है खास? जानें धार्मिक मान्यता और इसका महत्व

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें