रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया, मेष से मीन तक किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ? जानें आज का राशिफल
आज का राशिफल आपके लिए दिनभर के उतार-चढ़ाव और संभावित बदलावों के संकेत दे रहा है. ग्रहों की चाल के प्रभाव से कुछ राशियों को करियर और आर्थिक मामलों में लाभ मिल सकता है, जबकि कुछ जातकों को स्वास्थ्य और बढ़ते खर्चों पर ध्यान देना होगा.
Follow Us:
आज का राशिफल आपके दिन की संभावित परिस्थितियों और बदलावों का संकेत दे रहा है. आज के दिन देशभर में रक्षाबंधन का पावन पर्व भी मनाया जा रहा है. इस बार त्योहार के दिन ही चंद्र ग्रहण का संयोग बन रहा है, जिससे धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से इसकी खास अहमियत मानी जा रही है. हालांकि, यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, ऐसे में यहां इसका सूतक काल प्रभावी नहीं माना जाएगा। ज्योतिष के अनुसार ग्रहण का असर सभी राशियों पर अलग-अलग हो सकता है. आइए जानते हैं रक्षाबंधन के दिन मेष से मीन राशि तक किन जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा और किसे सावधानी बरतनी होगी.
मेष राशि: व्यापार से जुड़े कामों में तेजी देखने को मिलेगी और नौकरीपेशा जातक अपने काम को बेहतर ढंग से पूरा कर पाएंगे. कार्यस्थल पर सहकर्मियों व दोस्तों का साथ मिलेगा. मैनेजमेंट से जुड़े मामलों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी. कारोबार बढ़ाने की योजनाओं पर तेजी से काम होगा और प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ने की कोशिश जारी रहेगी. करीबियों का भरोसा और सहयोग आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा.
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 1, 6 और 9
वृषभ राशि: करियर के मोर्चे पर अच्छे नतीजे मिलने के संकेत हैं. काम से जुड़े नए मौके सामने आएंगे और उनका फायदा उठाने में सफल रहेंगे. वरिष्ठ अधिकारियों व प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी पकड़ मजबूत होगी. परिवार के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी. कारोबार में रफ्तार बढ़ेगी, लेन-देन से जुड़े काम आगे बढ़ेंगे और तय लक्ष्यों को पूरा करने का मौका मिलेगा.
शुभ रंग: ओपल
शुभ अंक: 1, 6 और 9
मिथुन राशि: किस्मत आपके पक्ष में रहेगी और कामकाज में वरिष्ठ अधिकारियों का भरोसा व सहयोग मिलता रहेगा. किसी खास या प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा मजबूत होगी और नेतृत्व क्षमता का सकारात्मक असर देखने को मिलेगा. अहम चर्चाओं में आप आत्मविश्वास के साथ अपनी बात सामने रख पाएंगे. रक्षाबंधन के मौके पर परिवार के साथ खुशनुमा पल बिताने का अवसर मिलेगा.
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 1, 5 और 6
कर्क राशि: कार्यस्थल पर फैसले लेते समय सोच-समझकर आगे बढ़ें और तय नियमों को नजरअंदाज न करें. नए लोगों पर तुरंत भरोसा करने से बचें और निजी मामलों में स्थिरता बनाए रखें. विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. किसी के उकसावे या गलत सलाह में आकर निर्णय न लें. परिवार के सदस्यों के साथ सामंजस्य बनाए रखना आज आपके हित में रहेगा.
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 1, 2 और 6
सिंह राशि: वैवाहिक रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा. कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां स्थिर होंगी और निजी जीवन से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक नतीजे सामने आ सकते हैं. कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. रक्षाबंधन के अवसर पर परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा और अपनों का भरोसा आपकी जिम्मेदारियां बेहतर तरीके से निभाने में मदद करेगा.
शुभ रंग: गोल्डन कलर
शुभ अंक: 1, 3 और 9
कन्या राशि: कार्यक्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं, इसलिए पेशेवर मामलों में अतिरिक्त सतर्कता जरूरी होगी. बिना सोचे-समझे कोई जोखिम लेने से बचें और मेहनत के साथ अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखें. समय का सही इस्तेमाल करें तथा जरूरत पड़ने पर अनुभवी लोगों की सलाह लेने में संकोच न करें. काम का दबाव मानसिक तनाव बढ़ा सकता है, इसलिए बेवजह की चिंताओं से खुद को दूर रखने की कोशिश करें.
शुभ रंग: समुद्री
शुभ अंक: 1, 5 और 6
तुला राशि: कार्यक्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं, इसलिए पेशेवर मामलों में अतिरिक्त सतर्कता जरूरी होगी. बिना सोचे-समझे कोई जोखिम लेने से बचें और मेहनत के साथ अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखें. समय का सही इस्तेमाल करें तथा जरूरत पड़ने पर अनुभवी लोगों की सलाह लेने में संकोच न करें. काम का दबाव मानसिक तनाव बढ़ा सकता है, इसलिए बेवजह की चिंताओं से खुद को दूर रखने की कोशिश करें.
शुभ रंग: डायमंड
शुभ अंक: 6,और 9
वृश्चिक राशि: परिवार के साथ वक्त बिताने से मन को सुकून मिलेगा और निजी जीवन से जुड़े मामलों पर आपका ध्यान केंद्रित रहेगा. बड़े-बुजुर्गों या वरिष्ठों की सलाह को नजरअंदाज न करें. बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें, इससे रिश्तों में नजदीकी बनी रहेगी. किसी भी तरह के भ्रम या दूसरों के बहकावे में आने से बचें. भावनाओं के प्रभाव में आकर तुरंत कोई फैसला लेने के बजाय परिस्थितियों को समझकर आगे बढ़ना बेहतर रहेगा.
यह भी पढ़े: Raksha Bandhan 2026: भद्रा का साया नहीं, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और खास उपाय
शुभ रंग: मरून
शुभ अंक: 1, 6 और 9
धनु राशि: सामाजिक गतिविधियों में आपकी सक्रियता बढ़ सकती है और प्रतियोगिता से जुड़े मामलों में अच्छा प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा. कामकाज की रफ्तार तेज होगी और अपने आत्मविश्वास व प्रयासों के दम पर सफलता हासिल करेंगे. पुराने अनुभवों का सही इस्तेमाल आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा. बेवजह की बहस या चर्चाओं में समय गंवाने से बचें. रक्षाबंधन के मौके पर परिवार और रिश्तेदारों के साथ खुशनुमा समय बिताने का अवसर मिलेगा.
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:1, 3 और 9
मकर राशि: परिवार की खुशियों को बढ़ाने के लिए आप पूरी कोशिश करेंगे और रिश्तों को मजबूत बनाए रखने में आगे रहेंगे. निजी जीवन में कोई अच्छा या लाभकारी प्रस्ताव मिल सकता है. पैतृक संपत्ति अथवा पारिवारिक कामों से जुड़े मामलों में प्रगति होगी. घर का माहौल सकारात्मक बना रहेगा और करीबियों के साथ यादगार समय बिताने का मौका मिलेगा. पारंपरिक कारोबार से जुड़े लोगों की स्थिति भी मजबूत होने के संकेत हैं.
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 6, 8 और 9
कुंभ राशि: कुछ नया सीखने और अलग करने की इच्छा प्रबल रहेगी. रचनात्मक कामों में आपका मन लगेगा और अपनी प्रतिभा को निखारने के अवसर मिलेंगे. अपनों के साथ रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा, वहीं बातचीत और संपर्क के जरिए कई काम आसानी से आगे बढ़ेंगे. जरूरी योजनाओं को पूरा करने में सफलता मिल सकती है. रक्षाबंधन के मौके पर परिवार के साथ मिलकर खुशी के पल बिताएंगे.
यह भी पढ़े: रक्षाबंधन पर भाई के लिए चांदी की राखी क्यों है खास? जानें धार्मिक मान्यता और इसका महत्व
शुभ रंग: ब्लू
शुभ अंक: 1, 6 और 8
मीन राशि: समझदारी और संयम के साथ फैसले लेना आपके लिए बेहतर रहेगा. कामकाज से जुड़ी परिस्थितियों को अपने पक्ष में रखने की कोशिश करेंगे, वहीं कानूनी मामलों पर भी ध्यान देना पड़ सकता है. पेशेवर मोर्चे पर सतर्क रहें और नियम-कायदों का पूरी तरह पालन करें. बेवजह के विवादों में उलझने से बचें. कुछ जरूरी कामों में देरी संभव है, इसलिए जिम्मेदारियों को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें.
यह भी पढ़ें
शुभ रंग: कांच
शुभ अंक: 1, 3 और 6