जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

मिथुन राशि वालों को मिलेगा आर्थिक लाभ तो सिंह के जातकों को रखना होगा इस बात का ध्यान, मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल

29 सितंबर राशिफल: मेष से मीन राशि तक गृहों की चाल कैसे काम करेगी, कैसा रहेगा दिन, व्यापार और दफ्तर में माहौल अनुकूल रहेगा या प्रतिकूल, आज के राशिफल में जानें सब कुछ.

मिथुन राशि वालों को मिलेगा आर्थिक लाभ तो सिंह के जातकों को रखना होगा इस बात का ध्यान, मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल
Image Source- NMF News
Advertisement

हर सुबह कुछ नया लेकर आती है, नई उर्जा, नई उम्मीदें, कुछ अलग हटकर काम करने का जुनून. इच्छा शक्ति और मेहनत के दम पर हम बिगड़े काम बना सकते हैं, लेकिन इसमें गृहों की चाल और नक्षत्र का भी बड़ा हाथ होता है. तो चलिए जानते हैं आज का राशिफल और ग्रह-नक्षत्रों की चाल के लिहाज से कैसा रहेगा आपका दिन. 

मेष राशि: इस राशि के जातकों का दिन बेहद उर्जा, आत्मविश्वास और उत्साह से भरा रहेगा. कार्यस्थल पर रचनात्मक कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी. सेहत थोड़ी नासाज होने के साथ मन थोड़ा अशांत रह सकता है. कमर दर्द जैसी दिक्कतों से जूझना पड़ेगा. इस राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है. इस राशि के जातक आज सूर्यदेव को जल अर्पित करें. 



शुभ रंग- ग्रे 
अंक- 7 


वृषभ राशि: इस राशि के जातकों को संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में मेहनत की सराहना होगी. पुराने दोस्तों से मेल-जोल बढ़ सकता है. हालांकि कार्यस्थल में राजनीति से दूर रहना होगा, किसी भी ग्रुप का हिस्सा बनने से बचें. जितना हो सके काम पर ध्यान दें. इसके साथ ही खान-पान में सावधानी बरतें. आज के दिन 
किसी जरूरतमंद को सफेद वस्तु का दान करना शुभ होगा. 




शुभ रंग- पर्पल
अंक- 4



Advertisement

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है. पुराने बिगड़े काम बन सकते हैं. सहकर्मियों के साथ से कार्यस्थल पर काम में तेजी आएगी, खर्च थोड़ा बढ़ सकता है. परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा लेकिन तालमेल बनाए रखना होगा.

शुभ रंग: हरा 
अंक: 3


कर्क राशि: इस राशि के जातकों को आज के दिन नौकरी में लाभ मिलेगा. मैनेजर से सराहना मिल सकती है. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता मिल सकती है. वर्कप्लेस में पद और प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं. भावुकता में निर्णय लेने से बचें. 



शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 2,4


सिंह राशि: इस राशि के जातकों का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा. लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. वर्कप्लेस पर काम की सराहना होगी. किसी भी तरह के दिखावे से बचें. शादी की बात पक्की होने के भी योग हैं. स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहें. 


शुभ रंग- सुनहरी, लाल
अंक- 1, 3


Advertisement

कन्या राशि: पैसों का हिसाब-किताब बेहतर रहेगा और अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगेगा. किस्मत आपके पक्ष में रहेगी. नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं. कार्यक्षेत्र में सराहना मिलने से उत्साह बना रहेगा. क्रिएटिविटी पर ध्यान दें. 



शुभ रंग- हरा
अंक- 5


तुला राशि: इस राशि के जातकों को खास ध्यान रखना है कि वह दूसरों को खुश करने के लिए कोई कार्य न करें. अनावश्यक धन का खर्च न करें. व्यापार या कार्यालय में आपकी स्थिति मजबूत होगी. ऑफिस मीटिंग में आपकी भूमिक प्रभावशाली रहेगी. आपसी संवाद से काम में आसानी होगी.

शुभ रंग- सफेद
अंक- 6

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों की टैक्स, कर्ज या पुराने लेन-देन के मामलों में अड़चनें दूर होंगी. निवेश से पहले सलाह जरूर लें. दफ्तर में गुप्त दुश्मनों और राजनीति से बचकर रहें. काम के दौरान बातें कम करें और लापरवाही से बचें. 

शुभ रंग- गहरा लाल
अंक- 5, 9


Advertisement

धनु राशि: इस राशि के जातकों को थोड़ा हाथ बांधकर चलना होगा. बड़े खर्चे बढ़ने की संभावना है. सेहत का खास ध्यान रखें. परिवार का साथ मिलेगा. कार्यस्थल पर दिन की शुरुआत में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. सहकर्मियों के साथ वैचारिक मतभेद बढ़ने की संभावना है. 

शुभ रंग- पीला, बादामी
अंक- 3


मकर राशि: व्यापार में बड़ा मुनाफा हाथ लग सकता है. परिवार का सहयोग मिलने से मानसिक शांति रहेगी. गृहस्थ जीवन की बाधाएं दूर होंगी. नौकरीपेशा लोगों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. दोपहर बाद कार्य में तेजी आने के योग हैं. 

शुभ रंग: गहरा नारंगी 
अंक- 4, 5


कुंभ राशि: इस राशि के जातकों को मानसिक थकान हो सकती है. जितना संभव हो सके खुद को व्यस्त रखें. जीवनसाथी का साथ मिलेगा. वर्कप्लेस पर रुके हुए कार्य बनेंगे. सोच समझकर धन का इस्तेमाल करें. खुद को तनाव फ्री रखने के लिए पसंदीदा जगहों पर जा सकते हैं. 


शुभ रंग- आसमानी नीला
अंक- 8


Advertisement

मीन राशि: इस राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं. वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है. पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और सेहत भी अच्छी रहेगी. ऑफिस में माहौल आपके पक्ष में होगा. व्यापार में तेजी आने की संभावना है. पुराने दोस्तों से मेलजोल हो सकता है. 



शुभ रंग- बादामी
अंक- 3

यह भी पढ़ें

Disclaimer: यह भविष्यफल केवल सामान्य ज्योतिषीय आकलन पर आधारित है. इसके आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी. किसी भी निश्चित परिणाम के लिए अपने विवेक का उपयोग करें. NMF NEWS सभी बातों की पुष्टि नहीं करता. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें