जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

सड़क हादसे में कंटेंट क्रिएटर ‘सुमन राइडर’ की मौत, तेज़ रफ़्तार बनी जानलेवा

पश्चिम बंगाल के नादिया में कंटेंट क्रिएटर सुमन शेख की सड़क हादसे में मौत हो गयी है पुलिस के मुताबिक, सुमन की बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वे दुर्घटना का शिकार हो गए. वे कंटेंट बनाने के काम से कोलकाता गए थे.

Author
01 Aug 2026
( Updated: 01 Aug 2026
04:15 PM )
सड़क हादसे में कंटेंट क्रिएटर ‘सुमन राइडर’ की मौत, तेज़ रफ़्तार बनी जानलेवा
Image Credit: IANS
Advertisement

पश्चिम बंगाल में नादिया जिले के कृष्णानगर पुलिस स्टेशन इलाके में हुए सड़क हादसे में मुर्शिदाबाद के सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर की मौत हो गई. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी साझा की.  

सड़क हादसे में कंटेंट क्रिएटर की मौत

पुलिस के अनुसार, मुर्शिदाबाद जिले के दौलताबाद पुलिस स्टेशन क्षेत्र स्थित बेनीदासपुर गांव के रहने वाले सलाम शेख के बेटे सुमन, सोशल मीडिया पर 'सुमन राइडर' के नाम से मशहूर थे.

पुलिस के मुताबिक, सुमन को बाइक चलाने का बहुत शौक था. शुरुआती जांच से पता चला है कि गुरुवार देर रात कोलकाता से मुर्शिदाबाद जिले लौटते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वे दुर्घटना का शिकार हो गए. वे कंटेंट बनाने के काम से कोलकाता गए थे.

Advertisement

बाइक का अचानक संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार में बाइक चलाते समय युवा राइडर का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वे बाइक से गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं. स्थानीय लोग उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

शुरुआती जांच में पुलिस का अनुमान है कि सुमन की मौत मौके पर ही हो गई थी.

थोड़े दिन पहले राइडर देबाहुति बनर्जी की भी हुई थी मौत 

Advertisement

पिछले महीने ही दक्षिण कोलकाता के ढाकुरिया की बाइक राइडर देबाहुति बनर्जी की भी एक दुर्घटना में मौत हो गई थी. देबाहुति पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर लोकल पुलिस स्टेशन इलाके के बालीहाटी इलाके में नेशनल हाईवे पर दुर्घटना का शिकार हुई थीं.

यह भी पढ़ें

कोलकाता से कुल 15 लोग आठ बाइक पर सवार होकर ओडिशा के चांदीपुर गए थे. ओडिशा से बाइक लेकर लौटते समय खड़गपुर के पास देबाहुति की बाइक का पहिया एक गड्ढे में चला गया. तेज रफ्तार के कारण देबाहुति का संतुलन बिगड़ गया था बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें