Advertisement
CM योगी ने 665 नर्सिंग ऑफिसर को दिए नियुक्ति पत्र, बोले-पारदर्शी चयन प्रक्रिया से मिला हक
नियुक्ति पत्र मिलने के बाद शरिमा सिद्दीकी ने बताया, ‘मैं पहले सेना में थी और वहां से सेवानिवृत्त होने के बाद मेरी उत्तर प्रदेश में बसने की कोई योजना नहीं थी, लेकिन CM योगी के नेतृत्व में यह राज्य शानदार ढंग से विकसित हुआ.’
Advertisement
राजधानी लखनऊ के लोक भवन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चयनित 665 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए. इस अवसर पर इन अभ्यर्थियों की खुशी देखते ही बन रही थी. मंच से एक-एक कर उन्होंने अपने अनुभव साझा किए और चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता की तारीफ की.
नियुक्ति पत्र मिलने के बाद नर्सिंग अधिकारियों ने कहा, CM योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जाति-धर्म और क्षेत्रवाद से परे सभी को समान अवसर मिल रहा है. मोहनलालगंज, लखनऊ की प्रियंका सिंह ने कहा कि पारदर्शी परीक्षा के कारण मुझे प्रथम रैंक हासिल करने का गर्व मिला.
‘सपना पूरा हुआ’
Advertisement
प्रियंका सिंह ने बताया कि कैसे सकारात्मक बदलाव कर परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष बनाया गय. प्रियंका ने मुख्यमंत्री से मिलने को अपना सपना पूरा होना बताया. भावुक होकर परिवार और अपने बड़े भाई के सहयोग को याद किया.
Advertisement
योग्यता को मिला सम्मान- संध्या सिंह
Advertisement
सुल्तानपुर की संध्या सिंह ने कहा कि दो चरणों में हुई परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी रही. इसकी सबसे खास बात यह रही कि जो योग्य थे, वही चयनित हुए. उन्होंने CM योगी आदित्यनाथ और अधिकारियों का आभार जताते हुए इसे अपने जीवन का गौरवपूर्ण क्षण बताया.
मैनपुरी की अनामिका यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की और परीक्षा केंद्रों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि सख्ती के चलते किसी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश ही नहीं थी. उन्होंने इसे योगी सरकार की ईमानदारी और मेरिट आधारित चयन का उदाहरण बताया.
Advertisement
नर्सिंग अधिकारी शरिमा सिद्दीकी का कहना था कि उनके मन में पहले UP को लेकर गलत धारणा थी, लेकिन CM योगी के आने से यह राज्य बहुत शानदार ढंग से विकसित हो रहा है. उन्होंने CM योगी के सामने कहा कि वह उनकी बड़ी प्रशंसक हैं. शरिमा सिद्दीकी ने बताया, ‘मैं पहले सेना में थी और वहां से सेवानिवृत्त होने के बाद मेरी उत्तर प्रदेश में बसने की कोई योजना नहीं थी. पहले मेरे मन में इस राज्य को लेकर एक गलत धारणा थी, लेकिन आपके नेतृत्व में पिछले कुछ वर्षों में यह राज्य बहुत ही खूबसूरत और शानदार ढंग से विकसित हुआ है. हम बहुत तरक्की कर रहे हैं. इसके लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद.’
गर्व और खुशी का पल- आकांक्षा
नसिंग अधिकारी आकांक्षा ने नियुक्ति पत्र मिलने को जीवन का गर्वपूर्ण पल बताया. उन्होंने कहा कि पारदर्शी परीक्षा से योग्य उम्मीदवारों को ही अवसर मिला है. कार्यक्रम में शामिल अभ्यर्थियों ने एक स्वर में परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता की सराहना की. इस चयन प्रक्रिया ने यह संदेश दिया कि अब सरकारी भर्तियों में मेहनत और योग्यता ही सफलता का आधार बन रही है.
Advertisement
सिस्टम पर भरोसा बढ़ा
नियुक्ति पत्र वितरण का यह कार्यक्रम केवल नौकरी देने का अवसर नहीं था, बल्कि युवाओं के विश्वास को मजबूत करने वाला क्षण भी बना. चयनित नर्सिंग अधिकारियों की आवाज में साफ झलक रहा था कि अब मेहनत का हक मिल रहा है और सिस्टम पर भरोसा बढ़ा है.
यह भी पढ़ें