Advertisement
लखनऊ में कुलदीप यादव के रिसेप्शन में पहुंचे CM योगी, गिफ्ट में क्या-क्या दिया? जानें पूरी डिटेल
भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव के लखनऊ में रिसेप्शन में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ शामिल हुए. जिसकी तस्वीर CM योगी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी की है. इस दौरान उन्होंने नवदंपत्ति जोड़े को आशीर्वाद देने के साथ-साथ ख़ास तोहफा भी दिया.
Advertisement
भारतीय क्रिकेट टीम में शानदार क्रिकेटर कुलदीप यादव ने 14 मार्च को उत्तराखंड के मसूरी में बचपन के दोस्त वंशिका से शादी की. इसके बाद उन्होंने शादी का रिसेप्शन अपने गृहराज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 17 मार्च को रखा. कुलदीप यादव के रिसेप्शन पार्टी में मंगलवार को सूबे के मुखिया योगी आदित्यानाथ भी शामिल हुए. इसके साथ ही अन्य कई बड़ी हस्तियों ने बजी इस समारोह में शामिल होकर कुलदीप यादव को उनके नए सफर पर शुभकामनाएं दीं.
CM योगी ने साझा की तस्वीर
सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कार्यक्रम की एक तस्वीर साझा करते हुए ने लिखा कि 'आज लखनऊ में भारतीय क्रिकेटर श्री कुलदीप यादव जी के शुभ विवाह उपरांत आयोजित प्रीतिभोज समारोह में सम्मिलित होकर नव दंपति को आशीर्वाद प्रदान किया.'
Advertisement
गिफ़्ट में CM योगी ने क्या दिया?
Advertisement
इस समारोह का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ- साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही मुख्यमंत्री मंच पर पहुंचे, कुलदीप यादव ने आगे बढ़कर उनके चरण पैर छू कर आशीर्वाद लिया. वहीं उनकी पत्नी वंशिका ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया. इसी दौरान सीएम योगी ने नवदंपति को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और साथ ही दो उपहार बैग भी दिए. इस समय मंच पर कुलदीप यादव के भाई यश यादव भी थे जिनके गोद में एक छोटे बच्चे को देखकर सीएम योगी ने स्नेहपूर्वक चॉकलेट भी दिया. यह पूरा कार्यक्रम पारिवारिक और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसकी झलकियां अब सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं.
यह भी पढ़ें
बताते चलें कि कुलदीप यादव और उनकी पत्नी वंशिका की सगाई जून 2025 में लखनऊ में बेहद सादगीपूर्ण तरीके से संपन्न हुई थी. इस निजी समारोह में केवल परिवार के चुनिंदा लोग और करीबी रिश्तेदार ही मौजूद रहे थे. इसके बाद कुलदीप यादव ने ICC Men's T20 World Cup 2026 में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के बाद शादी रचाई. इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की .