Advertisement
CM विष्णु देव साय ने रेखा गुप्ता से की शिष्टाचार भेंट, जनहित और विकास के मुद्दों पर चर्चा
विष्णु देव साय ने सोमवार को रेखा गुप्ता से उनके दिल्ली स्थित निवास पर शिष्टाचार मुलाकात की.
Advertisement
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से उनके निवास पर मुलाकात की. मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच जनहित, सुशासन, शहरी विकास, सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार तथा राज्यों के बीच बेहतर समन्वय जैसे विषयों पर चर्चा हुई.
सीएम रेखा गुप्ता से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मुलाकात
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. दोनों मुख्यमंत्रियों ने देश के विकास में राज्यों की सक्रिय भूमिका और आपसी सहयोग को महत्वपूर्ण बताया. इस अवसर पर विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ.
Advertisement
सीएम रेखा गुप्ता ने शेयर की मुलाकात की फोटो
Advertisement
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शिष्टाचार भेंट हुई. इस मुलाकात के दौरान दोनों राज्यों के बीच आपसी सहयोग को बढ़ावा देने तथा विकास के विभिन्न आयामों पर विस्तृत और सकारात्मक चर्चा हुई. दोनों राज्यों का सतत विकास एवं परस्पर सहयोग विकसित भारत के हमारे साझा लक्ष्य को और गति प्रदान करेगा.''
वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय ने एक्स पोस्ट में मुलाकात की जानकारी शेयर करते हुए लिखा, ''नई दिल्ली प्रवास के दौरान आज मुख्यमंत्री निवास में दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट हुई. इस अवसर पर विभिन्न समसामयिक विषयों, सुशासन, जनकल्याण एवं राज्यों के मध्य बेहतर समन्वय से जुड़े मुद्दों पर सारगर्भित विचार-विमर्श हुआ.''
Advertisement
इससे पहले सीएम साय ने रविवार को ऐतिहासिक लाल किला मैदान में आयोजित "राष्ट्रीय जनजाति सांस्कृतिक समागम" में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की थी.
सीएम साय ने दी गंगा दशहरा की शुभकामनाएं
यह भी पढ़ें
सीएम साय ने प्रदेशवासियों को गंगा दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''मां गंगा की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, यश और उत्तम स्वास्थ्य का सतत संचार हो. यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए.''